एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली बीजेपी ने किया चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान

इस समिति में अलग-अलग 30 विभाग बनाए गए हैं. नेताओं और सांसदों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं. मनोज तिवारी को इस चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं तरुण चुग को इस समिति का संयोजक बनाया गया है.

नई दिल्ली: आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए दिल्ली बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है. इसका शंखनाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में 22 दिसंबर को की गई रैली से कर दिया है. अब चुनावों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली बीजेपी ने चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान भी कर दिया है. इस चुनाव प्रबंधन समिति में बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ ही अलग-अलग सांसदों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं.

कुछ इस तरह से नेताओं में बांटी गई जिम्मेदारियां

चुनाव प्रबंधन समिति में 30 अलग-अलग विभाग बनाए गए हैं. जिनमें सांसदों समेत अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है. इस चुनाव प्रबंधन समिति में अध्यक्ष मनोज तिवारी हैं, तो संयोजक की जिम्मेदारी तरुण चुग को सौंपी गई है. इसके साथ ही सतीश उपाध्याय, राजीव बब्बर और मीनाक्षी लेखी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है.

चुनाव कार्यालय की जिम्मेदारी महेंद्र गुप्ता, वीरेंद्र बब्बर और विजय प्रकाश पांडे को दी गई है. मीडिया संपर्क की जिम्मेदारी नीलकंठ बख्शी और शाजिया इलमी को सौंपी गई है. घोषणा पत्र बनाने के लिए जिस टीम को सीमा सौंपा गया है उसमें संयोजक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली से सांसद डॉ हर्षवर्धन को बनाया गया है, वहीं सह संयोजक की जिम्मेदारी रजनी अब्बी, कपिल मिश्रा, विजेंद्र गुप्ता और राजकुमार चौहान समेत अन्य नेताओं को सौंपी गई है.

सांसद हंसराज हंस और गौतम गंभीर को विशेष संपर्क का दायित्व दिया गया है तो केजरीवाल सरकार के 5 सालों के कामों और उसकी कमियों को बताने के लिए तैयार होने वाली चार्जशीट की जिम्मेदारी डॉक्टर हर्षवर्धन और विजेंद्र गुप्ता समेत अन्य नेताओं को सौंपी गई है.

फरवरी महीने की शुरुआत में हो सकते हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि दिल्ली में जल्द ही होने हैं विधानसभा चुनाव और उम्मीद की जा रही है कि चुनाव आयोग जनवरी के दूसरे सप्ताह तक चुनावों की तारीखों का ऐलान कर देगा और सामने आ रही जानकारी के मुताबिक फरवरी के दूसरे हफ्ते तक चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Petrol Diesel Excise Duty: पेट्रोल-डीजल सरकार ने कर दिया सस्ता! घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें प्रति लीटर कितनी कम होगी कीमत
पेट्रोल-डीजल सरकार ने कर दिया सस्ता! घटाई एक्साइज ड्यूटी, जानें प्रति लीटर कितनी कम होगी कीमत
PM Modi Meeting: 'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
'देश में फिर से लॉकडाउन लगा सकते हैं', PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक पर भड़कीं ममता बनर्जी
Iran US Israel War Live: मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह
मुख्यमंत्रियों संग मीटिंग करेंगे PM मोदी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच टीम इंडिया के रूप में काम करने की देंगे सलाह

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
भूकंप से डोली धरती, भारत में महसूस किए गए झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
Thane News: ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
ठाणे में ‘लॉकडाउन’ की फर्जी खबर से मचा हड़कंप, पुलिस के हत्थे चढ़ा अफवाह फैलाने वाला युवक
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत को कितना खतरा?
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
दुनिया के सामने हुई PSL की फजीहत, बीच मैच में जर्सी का रंग निकला, सफेद बॉल बनी गुलाबी
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, नेतन्याहू की गलती या साजिश?
अमेरिका के दोस्त पर इजरायली हमला! तेहरान में पाकिस्तान की जमीन पर एयरस्ट्राइक से हड़कंप, हाई अलर्ट
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
पुलिस वाले भी कुछ नहीं कर सकते... महिला की सरेआम गुंडागर्दी, ईंट लेकर कूच दी बाइक; वीडियो वायरल
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
आपके RO का फिल्टर खराब तो नहीं हो गया, जान लीजिए बदलने का तरीका?
Embed widget