एक्सप्लोरर

प्रदूषण संकट: दिल्ली में सांस लेना दूभर, केंद्र की बैठक में नहीं आए चार राज्यों के मंत्री

Delhi Air pollution: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदूषण को लेकर बुलाए गए बैठक में चार राज्यों के मंत्रियों के नहीं आने पर कहा कि वह बैठक में क्यों नहीं शामिल हुए? यह सभी राज्यों की समस्या है. मेरा अनुरोध है कि सभी साथ आएं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण की वजह से लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. लोग एहतियातन मास्क लगाकर सड़कों पर निकल रहे हैं. इस बीच कल केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री डा . हर्षवर्धन ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण की गहराती समस्या से निपटने के लिये गुरूवार को बैठक बुलाई. जिसमें सभी संबंधित राज्यों के पर्यावरण मंत्री को आना था लेकिन दिल्ली के मंत्री इमरान हुसैन को छोड़कर कोई भी नहीं आए. सूत्रों के अनुसार, डा. हर्षवर्धन ने राज्यों के रवैये पर बैठक के दौरान नाराजगी जताई.

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अन्य राज्यों के मंत्री बैठक में क्यों नहीं शामिल हुए? यह सभी राज्यों की समस्या है. मेरा अनुरोध है कि सभी साथ आएं. उसके बाद ही हम समस्या का निदान कर सकते हैं.

अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा और पंजाब में किसानों द्वारा जलाए जा रहे पराली को प्रदूषण के लिए जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने आज एक खबर के साथ ट्वीट कर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण के लिए पराली जिम्मेदार है.

राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के मंत्रियों के नहीं आने पर हर्षवर्धन ने दुख जताया. उन्होंने कहा है कि वह राज्य सरकारों से इस बारे में बात करेंगे. केन्द्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने एनसीआर के पांच शहरों दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में हवा की लगातार खराब हो रही गुणवत्ता के मद्देनजर संबद्ध राज्य सरकारों के साझा प्रयासों की समीक्षा के लिये गुरुवार को पयार्वरण मंत्रियों की बैठक बुलाई थी.

हर्षवर्धन ने बताया कि पांचों शहरों में वायु प्रदूषण संबंधी मानकों के पालन की निगरानी के लिये मंत्रालय द्वारा गठित 41 निगरानी दलों के गत 15 सितंबर से जारी अभियान की रिपोर्ट में किसी भी शहर का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा. इन शहरों में समस्या और उसके कारणों को दूर करने के उपायों और प्रदूषण मानकों के पालन की दर बेहद कम दर्ज की गयी.

दिल्ली में आज भी वायु की गुणवत्ता 'लगभग गंभीर' के स्तर पर है. उत्तर प्रदेश के नोएडा और हरियाणा के फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी वायु की गुणवत्ता 'गंभीर' स्तर पर है.

दिशा-निर्देश जारी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने देशभर में खासतौर पर राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गिरती गुणवत्ता के मद्देनजर निर्माण गतिविधियों के कारण होने वाले प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी किए.

एनबीसीसी ने साइट की गतिविधियों और धूल प्रदूषण के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं जैसे मिट्टी, कंकड़, सीमेंट एवं अन्य निर्माण सामग्री को लाने-ले जाने के लिए बंद वाहनों पर तिरपाल की शीट से ढकना, सीमेंट, फ्लाई ऐश का परिवहन और संग्रहण बंद सिलोस में किया जाना, निर्माण सामग्री को काटने और पीसने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है, कार्यस्थल पर काम पूरा होने के बाद मलबा तुरंत हटाना, धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव.

सीपीसीबी नियमों के अनुसार, बेरिकेडिंग की जाती है, सभी कार्यस्थलों पर डीजल/पेट्रोल/सीएनजी वाहलों में प्रदूषण के स्तर पर निगरानी रखी जाती है. कंपनी ने अधिकारियों की एक टीम भी बनाई है जो सभी परियोजना स्थलों पर धूल कम करने के लिए सख्त नियमों का पालन करती है और सभी स्थलों पर निगरानी रखती है.

दिल्ली की एयर क्लालिटी 'गंभीर' स्तर पर पहुंची, कंस्ट्रक्शन पर लगी रोक

मास्क लगाकर खेलते दिखे खिलाड़ी खराब हवा की वजह से कल रणजी मैच में मास्क लगा कर खेलते हुए खिलाड़ियों को देखा गया. इससे पहले 2016 में प्रदूषण के कारण बंगाल और गुजरात के बीच फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मैच रद्द कर दिया गया था. श्रीलंका के खिलाड़ियों को 2017 में इसी मैदान में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में मास्क में देखा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
कुलगाम हमले की टाइमिंग पर फारूक के सवाल, रविन्द्र रैना बोले- दुर्भाग्यपूर्ण
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने नवजात बच्ची को बचाया, स्टिंग ऑपरेशन में महिला गिरफ्तार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
टीम इंडिया की 'भगवा' जर्सी पर बोले ध्यानचंद, कहा- रंग से क्या...
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
क्या है दिल्ली की डबल काउंसिलिंग? जिसमें फंस रही MBBS सीटें 
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget