एक्सप्लोरर

कपिल मिश्रा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे AAP विधायक संजीव झा को पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली: आरोप के जवाब में आरोप और भूख हड़ताल के जवाब में भूख हड़ताल. दिल्ली सरकार के पूर्व जलमंत्री कपिल मिश्रा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठें हैं. अब उनके खिलाफ आज से आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा अनशन पर बैठ गए हैं.संजीव ने आज राजघाट पर पहले बापू की समाधि पर परिक्रमा लगाई और फिर अनशन पर बैठ गए है. इसके बाद संजीव झा और उनके समर्थकों को पुलिस ने कपिल मिश्रा के यहां जाने से रोक लिया है और उनको हिरासत में ले लिया है.

संजीव झा को सराय रोहिल्ला थाने ले गई पुलिस

दरअसल संजीव झा कपिल मिश्रा के घर के सामने ही अनशन करना चाहते थे. पुलिस के मुताबिक, संजीव झा को वहां अनशन करने की अनुमति नहीं मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने संजीव झा और उनके समर्थकों को वहां से हटाया. इस बात से नाराज संजीव झा के समर्थक हंगामा करने लगे और पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. डीसीपी जतिन नरवाल के मुताबिक संजीव झा और उनके समर्थकों को पुलिस सराय रोहिल्ला थाने ले गई हैं, वहां से उन्हें जाने दिया जाएगा.

कपिल ने लिखा केजरीवाल को पत्र, बोले- ‘अन्ना ने सिखाया है, नाक बंद करो तो मुंह अपने आप खुलता हैं’

संजीव झा ने कहा है, ‘’कपिल मिश्रा ने झूठे आरोप लगाए हैं. उसके खिलाफ मेरा अनशन है. मेरे पास उस दिन की फुटेज है. कपिल मुझे बताएं की कितने बजे किस गाड़ी से वह केजरीवाल के घर गए थे.’’ उन्होंने कहा, ‘’हम ड्रामा नहीं कर रहे हैं. बस कपिल मेरे सवाल का जवाब दे दें नहीं तो अनशन करूंगा.’’ हालांकि जब संजीव से यह सवाल पूछा गया कि आप जनता के प्रतिनिधि हैं तो आपको इलाके में रहकर काम करना चाहिए या अनशन ? इस सवाल पर संजीव हिचकिचा गए और सवाल टाल दिया.

कपिल मिश्रा के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठे AAP विधायक संजीव झा को पुलिस ने हिरासत में लिया

कपिल मिश्रा के बीजेपी में शामिल होने की गवाही देने वाली तस्वीरों की सच्चाई!

विधायक संजीव झा ने ट्वीट कर बताया था, ‘’कपिल मिश्रा जी के झूठ के खिलाफ सत्याग्रह. मैं शुरू करुंगा अनशन. मिलते है सुबह 11 बजे राजघाट पर. सत्यमेव जयते.’’

 

एक तरफ आप विधायक संजीव झा राजघाट पर अनशन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ हड़ताल के चौथे दिन कपिल मिश्रा आज शाम पांच बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाएंगे. उन्होंने रविवार को केजरीवाल के खिलाफ और बड़ा खुलासा करने का एलान भी किया है.

तीन दिन से अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा राजघाट पहुंच कर फूट-फूट कर रोए

कपिल मिश्रा ने कहा है, ‘’जैसे-जैसे चीजें सामने आ रही हैं वो विश्वास के लायक नहीं हैं. बहुत गंभीर मामले हैं दिल्ली की जनता को बताने की जिम्मेदारी ली है मैंने जब दिल्ली की जनता को पता लगेगा तो दिल्ली की जनता को भी दिल टूटेगा बड़ी गंभीर बातें हैं.’’

कपिल ने अरविंद केजरीवाल पर मंत्री सत्येंद्र जैन से दो करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया है. वो आप के बड़े नेताओं के विदेशी दौरों का ब्यौरा भी सार्वजनिक करने की मांग पर अड़े हैं. इस मसले को लेकर कपिल मिश्रा की मां ने अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर जवाब देने की मांग की है.

3 दिन से अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती करने की सलाह

कपिल की मां अन्नपूर्णा मिश्रा ने लिखा है, ‘’मेरा बेटा तुमसे से सवाल पूछेगा और तुम सवालों से बचोगे ऐसा कभी नहीं सोचा था. जब जब तुम मुझसे मिले हो तुमने हमेशा सार्वजनिक जीवन मे पारदर्शिता की बात की. हर चीज को जनता के सामने रखने की बात की.’’ दूसरी तरफ आप के शीर्ष नेतृत्व ने कपिल मिश्रा के आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget