एक्सप्लोरर

रूस-यूक्रेन के तनाव से दुनिया में खौफ, राजनाथ सिंह ने सुझाया टेंशन कम करने का फॉर्मूला

रूस-यूक्रेन के बीच बने इस तनावपूर्ण स्थिति पर भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस पूरे मामले को बातचीत से सुलझाया जा सकता है.

यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे तनाव के दौरान सोमवार देर शाम रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेस्टक को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है. इस बात का ऐलान राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश के संबोधन के दौरान किया. वहीं राष्ट्रपति के इस ऐलान के साथ ही इन दो अलगाववादी प्रांतो में सेना की तैनाती शुरू कर दी है. रूस के इस कदम का दुनिया के कई देश कड़ी आलोचना कर रहे हैं. वहीं, रूस-यूक्रेन के बीच बने इस तनावपूर्ण स्थिति पर भारत ने कहा कि, मामले को बातचीत से सुलझाया जा सकता है.

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक बयान देते हुए कहा कि, "यूक्रेन-रूस मामले पर भारत चाहता है कि बातचीत के जरिए मामले का समाधान निकाला जाए." उन्होंने कहा कि, "अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि वो रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ बात करेंगे. अगर दोनों की बातचीत होती है तो निश्चित तौर पर समाधान निकलेगा." उन्होंने आगे कहा कि, "सूचना मिली है कि यूएस राष्ट्रपति ने कहा है कि वो पुतिन से बात करने  को तैयार हैं."

खूनी संघर्ष करने का कोई इरादा नहीं- रूस

बता दें, पुतिन का दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेस्टक को स्वतंत्र देश घोषित करने के कदम के बाद ही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई. यूक्रेन पर UNSC की बैठक में रूस का कहना है कि हमारी तरफ से इस मसले के डिप्लोमैटिक हल के रास्ते खुले हैं. हालांकि, हमारा डोनबास इलाके में किसी तरह का खूनी संघर्ष करने का कोई इरादा नहीं है, लेकिन इस मामले में अमेरिका की लीडरशिप में पश्चिमी देशों की नेगेटिव रोल ने हमें मजबूर कर दिया है. वहीं मीटिंग में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि रूसी संघ के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है. इन घटनाक्रमों की वजह से क्षेत्र की शांति और सुरक्षा कमजोर हो सकती है.

यूक्रेन को लेकर कई देश सख्त

उधर, अमेरिका यूक्रेन के मसले को लेकर काफी सख्त है. अमेरिका यूरोपीय यूनियन, नाटो, ब्रिटेन समेत कई देशों ने प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी (Jen Psaki) ने कहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) यूक्रेन के डीएनआर और एलएनआर क्षेत्रों में नए निवेश, व्यापार और वित्तपोषण को प्रतिबंधित करने के लिए जल्द ही एक कार्यकारी आदेश जारी करेंगे.

यह भी पढ़ें.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget