एक्सप्लोरर

लखनऊः डिफेंस एक्सपो में दिखेगा तेजस का एडवांस वर्जन, मार्क-2 पहली बार आएगा दुनिया के सामने

डीआरडीओ की तरफ से इस बार एंटी-सैटेलाइट मिसाइल, एसैट, को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल, अटैग तोप, पिनाका रॉकेट लांचर इत्यादि मुख्य आकर्षण है.

नई दिल्लीः गणतंत्र दिवस परेड की तरह ही लखनऊ में शुरू होने वाले डिफेंस एक्सपो में भी एंटी-सैटेलाइट, एसैट मिसाइल, स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए तेजस और एलसीएच हेलीकॉप्टर ही मुख्य आकर्षण रहेंगे. 5 फरवरी से शुरू हो रही एशिया की सबसे बड़ी रक्षा-प्रदर्शनी में देश-विदेश की करीब एक हजार कंपनियां हिस्सा ले रही हैं.

डिफेंस एक्सपो में सरकारी संस्था, डीआरडीओ और एचएएल मुख्य कंपनी के तौर पर हिस्सा ले रही हैं और सबसे ज्यादा हथियार, लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और दूसरे सैन्य साजो सामान इन दोनों के ही हैं.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की तरफ से पांच सौ टैक्टिकल और स्ट्रेटेजिक हथियारों को प्रदर्शित किया जाएगा.

एंटी-सैटेलाइट मिसाइल भी किया जाएगा प्रदर्शित

डीआरडीओ की तरफ से इस बार एंटी-सैटेलाइट मिसाइल, एसैट, को दुनिया के सामने प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा ब्रह्मोस मिसाइल, अटैग तोप, पिनाका रॉकेट लांचर, अर्जुन टैंक, रूस्तम ड्रोन, सीबीआरएन (कैमिकल बायोलोजिकल, रैडियोलोजिकल और न्युक्लिर) गियर-सूट, लेजर फैंस इत्यादि मुख्य आकर्षण है.

हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड यानि एचएएल की तरफ से पहली बार डिफेंस एक्सपो के टर्मेक पर एलसीए-मार्क2 फाइटर जेट दिखाई पड़ेगा‌. ये लड़ाकू विमान तेजस‌ का एडवांस वर्जन है और फिलहाल एचएएल की बेंगलुरू‌ स्थित फैसेलिटी में बन रहा है.

इसके अलावा फ्लाईंग-डिस्पले में सुखोई, एलसीए-तेजस, लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर (एलसीएच), लाइट यूटीलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) और डोरनियर एयरक्राफ्ट दिखाई देंगे. एलसीएच और एलयूएच अभी तक वायुसेना में शामिल नहीं हुए हैं.

एमबीडीए भी डिफेंस एक्सपो में लेगी हिस्सा

इसके अलावा रफाल फाइटर जेट की मिटयोर और स्कैल्प मिसाइल तैयार करने वाली यूरोपियन कंपनी, एमबीडीए भी डिफेंस एक्सपो में अपनी मिसाइल की प्रदर्शनी करने वाली है.

इस बार के डिफेंस एक्सपो के थीम, 'डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन ऑफ डिफेंस' के तर्ज पर फ्रांसीसी कंपनी, थेलस भी आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस और डिजिटाईजेशन पर जोर देते हुए लखनऊ पहुंच रही है.

दूसरी बड़ी विदेशी कंपनी और एवियिशन की दुनिया में बड़ा नाम, एयरबस भी डेफएक्सपो में शिरकत कर रही है. इसके अलावा अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन और बीएई भी लखनऊ पहुंची हैं.

रशिया की कंपनियों का रहेगा बोलबाला

हर बार की तरह रशिया की कंपनियों का भी डिफेंस एक्सपो में बोलबाला रहने वाला है. कामोव हेलीकॉप्टर बनाने वाली, 'रशियन हेलीकॉप्टर्स' भी डिफेंस एक्सपो में हिस्सा ले रही है.

हाल ही में एलएंडटी के साथ मिलकर के9 वज्र तोप बनाने वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी, हेनवा भी डिफेंस एक्सपो में अपनी मौजूदगी मजबूती से दर्ज करा रही हैं.

स्वदेशी कंपनिया जिनपर सभी की इस डेफएक्सपो में निगाहें टिकी होंगई, वे हैं एलएंडटी, एमकेयू (जिसे बुलेटप्रुफ जैकेट, फौजी हेलमेट और नाइट विजन डिवाइस बनाने में महारत हासिल है), भारतफोर्ज और कानपुर की हंस एनर्जी जिसने खास तौर से ऐसे हथियार बनाए हैं जिनमें खास ट्रैकिंग चिप लगी हैं और लूटपाट की स्थिति में लोकेट किया जा सकता है.

नीरज राजपूत देश के जाने-माने डिफेंस-जर्नलिस्ट और वॉर-लेखक हैं. पत्रकारिता में करीब ढाई दशक का अनुभव रखते हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया तीनों में गहरी पकड़ है.

वर्तमान में वे ABP नेटवर्क से जुड़े हैं, जहाँ युद्ध, रक्षा, नेशनल सिक्योरिटी और जियो-पॉलिटिक्स से संबंधित विषयों को कवर करते हैं. ABP लाइव पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘गेम-चेंजर’ के प्रस्तुतकर्ता भी हैं.

रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने पहली हिंदी पुस्तक "ऑपरेशन Z लाइव" लिखी, जो बेस्टसेलर सूची में भी शामिल हुई और पाठकों द्वारा खूब सराही गई.

रिपोर्टिंग का दायरा
- दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन से लेकर आतंकवाद प्रभावित जम्मू-कश्मीर और चीन सीमा पर तिब्बत के पठार तक
- पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयर-स्ट्राइक से लेकर पनडुब्बी के जरिए समुद्र के भीतर तक
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके एक्सक्लूसिव खुलासे और सटीक विश्लेषणों की व्यापक सराहना हुई
- यूक्रेन-रूस युद्ध क्षेत्र में मारियुपोल, डोनेत्स्क और लुहांस्क जैसे एक्टिव वॉर-जोन से रिपोर्टिंग. इसी अनुभव पर आधारित उनकी पुस्तक प्रभात प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई
- दुनिया की सबसे संवेदनशील सीमाओं में से एक उत्तर-दक्षिण कोरिया की DMZ
- ⁠अमेरिका के सबसे बड़े सैन्य अड्डों में से एक JBLM, और शीत युद्ध के दौरान "गैर-मौजूद" माने जाने वाले रूसी सैन्य अड्डों से भी ग्राउंड रिपोर्टिंग. 
- ⁠वे उन चुनिंदा रक्षा जुड़े पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने भारत के पहले स्वदेशी अटैक हेलिकॉप्टर LCH-प्रचंड के कॉकपिट में उड़ान भरी है. इसके अलावा फ्रांस में राफेल लड़ाकू विमान निर्माण सुविधा से भी उन्होंने विशेष रिपोर्टिंग की.

भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित 'Defence Correspondent Course' के Alumni हैं.

पूर्व कार्य अनुभव
- STAR NEWS में लगभग 6 वर्षों तक चीफ रिपोर्टर (क्राइम) के तौर पर कार्य किया और लोकप्रिय क्राइम शो 'सनसनी' से जुड़े रहे
- पत्रकारिता की शुरुआत अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड से की
- इसके बाद B.A.G. Films के साथ जुड़कर STAR NEWS के लिए क्राइम शो बनाए
- SAHARA TV में भी लगभग 2 वर्षों तक कार्यरत रहे

रक्षा और सुरक्षा के मामलों पर उनकी पकड़, ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण उन्हें देश के सबसे भरोसेमंद डिफेंस जर्नलिस्ट्स में स्थापित करती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
अभिजीत दीपके, रांका, सौरव को हिरासत में लिए जाने के बाद CJP का पहला बयान - 'आंदोलन...'
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, -योगेंद्र यादव भी शामिल; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget