एक्सप्लोरर

Defence News: बेहतर रडार सिस्टम और हथियारों से लैस होगा LCA Mk2, जानिए इस फाइटर जेट की खासियत

LCA Mark 2 Fighter Jet: एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमान (LCA Mark 2) का विकास देश की सैन्य ताकत को काफी बढ़ा देगा. नए फाइटर विमानों का विकास 2027 तक पूरा किया जाना है.

LCA Mk2 Fighter Aircraft: दुश्मनों को हर मोर्चे पर मात देने के लिए भारत अपनी सैन्य क्षमता को लगातार मजबूत कर रहा है. मिसाइल, युद्धपोत, आधुनिक उपकरणों से लेकर आधुनिक फाइटर जेट (Fighter Jet) का विकास लगातार जारी है. ताकतवर और हल्के लड़ाकू विमानों के आसमान में भारत जल्द ही ऊंची उड़ान भरेगा. एलसीए मार्क-2 (LCA Mark 2) लड़ाकू विमान के विकास को लेकर परियोजना को मंजूरी के बाद जल्द ही इस दिशा में काम शुरू होने की उम्मीद है. 

पिछले महीने यानी सितंबर में ही सुरक्षा कैबिनेट समिति ने एलसीए मार्क-2 विमान के विकास को मंजूरी दी थी. इसके बाद सैन्य क्षेत्र में काम करने वाले डिजाइनरों के लिए एक एडवांस इंजन वाला लड़ाकू विमान विकसित करने का रास्ता साफ हो गया है.

एलसीए मार्क 2 से बढ़ेगी देश की सैन्य ताकत

एलसीए मार्क 2 लड़ाकू विमान का विकास देश की सैन्य ताकत को काफी बढ़ा देगा. नए विमानों का विकास 2027 तक पूरा किया जाना है. वैमानिकी विकास एजेंसी प्रमुख गिरीश देवधरे ने एएनआई के हवाले से बताया था कि परियोजना को एलसीए मार्क-1 ए कार्यक्रम में हुई प्रगति से लाभ होगा और पांचवीं पीढ़ी के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान परियोजना के विकास में मदद मिलेगी.

बेहतर रडार सिस्टम और हथियारों से लैस होगा विमान

डीआरडीओ (DRDO) को लगता है कि विमान एवियोनिक्स और क्षमताओं के मामले में राफेल श्रेणी के विमान की कैटगरी में होगा, लेकिन वजन में हल्का होगा. LCA Mark 2 फाइटर जेट में एक या दो क्रू मेंबर बैठ सकेंगे. इस फाइटर जेट की सबसे बड़ी ताकत इसकी गति होगी. ये अधिकतम 2385 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ेगा. ये हल्का लड़ाकू विमान बेहतर रडार सिस्टम और हथियारों से लैस होगा. ये भारतीय वायु सेना में मिराज 2000, जगुआर और मिग-29 लड़ाकू विमानों की जगह लेगा.

एलसीए मार्क-2 की क्या होगी खासियत?

• एलसीए मार्क-2 की अधिकतम गति 2385 किमी प्रतिघंटा होगी

• फाइटर जेट में एक या दो क्रू मेंबर होंगे

• एलसीए मार्क-2 अपने साथ 6500 kg वजन के हथियार उठाकर उड़ने में सक्षम होगा

• एलसीए मार्क-2 की टोटल रेंज 2500 किमी होगी

• ये फाइटर जेट अधिकतम 56,758 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भरने में सक्षम होगा

• इसमें 13 हार्ड प्वाइंट्स होंगे, जिसमें अलग-अलग तरह के हथियार लगाए जा सकेंगे

• एलसीए मार्क-2 में एंटी-रेडिएशन मिसाइल रुद्रम लगाए जाने की योजना है

• एलसीए मार्क-2 (LCA Mk2) में बम भी लगाए जा सकेंगे

ये भी पढ़ें:

INS Nistar Launch: नए अवतार में नजर आएगा INS निस्तार, कभी पाकिस्तान की पनडुब्बी गाज़ी पर किया था डाइविंग ऑपरेशन

Defence News: देश के दुश्मनों की उड़ेगी नींद, 'प्रोजेक्ट चीता' के तहत अपग्रेड होकर Heron Drones बनेंगे और घातक

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली रेगुलर जमानत, 50 से ज्यादा दिन के बाद कोर्ट ने दी राहत
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली जमानत
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?
पंजाब कांग्रेस में 'ऑपरेशन यूनिटी', सियासी घमासान के बीच मिशन भूपेश बघेल कितना असरदार?

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget