एक्सप्लोरर

रक्षा सौदों में Make in India पर जोर, 3 हजार करोड़ रुपये के स्वदेशी सैन्य उपकरण खरीदने को मिली मंजूरी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की एक बैठक में 3300 करोड़ रुपये से अधिक के सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी गई. इसके तहत खरीदे जाने वाले अधिकतर उपकरण स्वदेश में विकसित होंगे.

नई दिल्ली: सरकार ने सशस्त्र बलों के लिए 3300 करोड़ रुपये से अधिक के सैन्य उपकरणों की खरीद की मंजूरी दी है. इन उपकरणों में देश में विकसित टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलें भी शामिल हैं. सैन्य उपकरण खरीदने से संबंंधित फैसला रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) की एक बैठक में लिया गया. पहली दो परियोजनाओं में तीसरी पीढ़ी की एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (एटीजीएम) और टी-72 और टी-90 युद्धक टैंकों के लिए आक्जलरी पावर यूनिट (एपीयू) की खरीद शामिल है.

रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में कहा, ‘‘जहां तीसरी पीढ़ी की एटीजीएम बख़्तरबंद लड़ाई में सैनिकों को ‘दागो और भूल जाओ' और ‘शीर्ष हमले’ की क्षमता प्रदान करेगी, एपीयू ‘फायर कंट्रोल सिस्टम’ से टैंकों में रात में लड़ने की क्षमता आएगी.’’

गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश पर्व, 90 से अधिक देशों के राजनयिक आज स्वर्ण मंदिर पहुंचेंगे

देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार तीसरे साल बढ़ा, यूपी पहले पायदान पर- NCRB

इन दोनों परियोजनाओं को ‘मेक-दो’ श्रेणी के तहत पूरा किया जाएगा और यह निजी क्षेत्र में स्वदेशी अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा. रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘रक्षा मंत्रालय ने पहली बार भारतीय निजी उद्योग को ‘कॉप्लेक्स’ सैन्य उपकरणों को डिजाइन, विकसित और निर्मित करने की पेशकश की है. ’’

तीसरी स्वदेशी परियोजना पर्वतीय और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए अलग इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर (ईडब्ल्यू) प्रणालियों की खरीद से संबंधित है. प्रणाली को डीआरडीओ द्वारा डिजाइन और विकसित किया जाएगा और इसका निर्माण भारतीय उद्योग के डिजाइन और उत्पादन साझेदार द्वारा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

Exit Poll 2019: बीजेपी की प्रचंड जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ-एग्जिट पोल

घूमने जाना चाहते हैं तो सियाचिन जाइए, रक्षा मंत्री का एलान- सियाचिन को टूरिस्टों के लिए खोला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन

Embed widget