एक्सप्लोरर

कैबिनेट कमेटी गठन: क्या मोदी सरकार 2 में राजनाथ सिंह का कद हुआ कम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ 8 कैबिनेट कमिटियां बनाई गई हैं. इन आठ कमेटियों में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सिर्फ दो में जगह मिली है, जबकि गृहमंत्री अमित शाह को सभी आठ कमेटी में मेंबर बनाया गया है. इसके बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या मोदी सरकार में राजनाथ सिंह की अहमियत घटती जा रही है? क्या अब गृह मंत्री अमित शाह औपचारिक तौर पर मोदी सरकार में सबसे ताक़तवर मंत्री बन गए हैं ?

नई दिल्ली: दूसरी बार सत्ता संभालने के पहले हफ्ते में ही मोदी सरकार हरकत में है. सरकारी नीतिगत फ़ैसले लेने वाली सबसे बड़ी इकाई कैबिनेट कमिटियों का गठन कर दिया गया है. 8 कैबिनेट कमिटियां बनाई गई हैं जिनमें सुरक्षा मामलों पर फ़ैसला करने वाली सबसे अहम Cabinet Committee on Security भी शामिल है..... लेकिन इस फ़ैसले ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को महज दो कमिटियों में जगह दी गई है. उन्हें राजनीतिक मामलों की कैबिनेट कमिटी में भी जगह नहीं दी गई है जबकि अमित शाह सभी 8 कमिटियों के सदस्य बनाए गए हैं.

इससे सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि क्या मोदी सरकार में राजनाथ सिंह की अहमियत कम हुई है ? क्योंकि 8 कमेटियों में जगह पाने के बाद माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह मंत्रिमंडल में सबसे ताक़तवर मंत्री बन गए हैं ? अपनी दूसरी पारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 कैबिनेट कमिटियों का गठन/पुनर्गठन किया है.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को केवल दो कमिटियों में सदस्य के तौर पर रखा गया है. उन्हें महज सुरक्षा मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमिटी ( Cabinet Committee on Security - CCS ) और आर्थिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमिटी (Cabinet Committee on Economic Affairs) में सदस्य के तौर पर जगह दी गई है. सबसे चौंकानें वाली बात ये है कि राजनाथ सिंह को राजनीतिक मामलों से जुड़ी कैबिनेट कमिटी ( Cabinet Committee on Political Affairs) में भी जगह नहीं दी गई है. सियासी तौर पर अहम इस कमिटी में अबतक रक्षा मंत्री समेत CCS के सभी सदस्यों को जगह मिलती रही है. मोदी सरकार पार्ट - 1 में चाहे अरूण जेटली हों, मनोहर पार्रिकर हों या फिर निर्मला सीतारमण , उस समय के सभी रक्षा मंत्रियों को इसमें जगह मिलती रही है. हैरानी और ज़्यादा होती है क्योंकि राजनाथ सिंह मोदी सरकार में नंबर दो की हैसियत रखते हैं.

इन कैबिनेट कमिटियों के गठन ने सरकार में बीजेपी अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह की हैसियत पर भी मुहर लगा दी है. शाह को सभी 8 कमिटियों का सदस्य बनाया गया है. यहां तक कि उन्हें आर्थिक नज़रिए से अहम Cabinet Committee on Investment और Cabinet Committee on Employment & Skill Development में भी स्थान दिया गया है. अमित शाह को परंपरा के मुताबिक़ ही संसद सत्र की तारीख़ और संसद से जुड़ी बाक़ी गतिविधियां तय करने वाली Cabinet Committee on Parliamentary Affairs का अध्यक्ष भी बनाया गया है. इसके अलावा अमित शाह को सरकार में सभी बड़े पदों पर नियुक्तियां करने वाली Cabinet Committee on Appointments का सदस्य बनाया गया है.. इस कमिटी में उनके अलावा केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्य हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget