एक्सप्लोरर

रक्षा मंत्री ने किया सबसे बड़े एयर शो का उद्घाटन, 51 देशों के 70 लड़ाकू विमान ले रहे हैं हिस्सा

नई दिल्ली: सीमा पर शांति के बावजूद भारत की सैन्य तैयारियां पूरी हैं लेकिन इन सैन्य तैयारियों से पड़ोसियों को डरने की जरुरत नहीं है. क्योंकि भारत ना केवल पाकिस्तान बल्कि चीन से भी शांति बनाना चाहता है. ये कहना है देश के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर का, जो आज बैंगलुरु में एयरोशो के उदघाटन के दौरान मीडिया से बातचीत कर रहे थे.

अच्छी बात है कि जनरल बाजवा अपने पड़ोसियों की इच्छा जानते हैं: परिर्कर रक्षा मंत्री के मुताबिक, वे पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर वाजवा के उस कदम का स्वागत करते हैं कि जिसके बाद से सीमा पर शांति बनी हुई है. पर्रीकर ने कहा कि ये अच्छी बात है कि जरनल वाजवा अपने पड़ोसियों की इच्छाओं को अच्छे से जानते हैं. ये जवाब उन्होनें एक पत्रकार के उस सवाल पर दिया जिसमें कहा गया था कि जबसे पाकिस्तानी सेना की कमान जनरल बाजवा के हाथों में आई है सीमा पर शांति बनी हुई है. कहीं ऐसा तो नहीं इस शांति की आड़ में पाकिस्तान फिर से कोई बड़ी साजिश रच रहा हो?

चार दिन चलेगा एयरशो, 51 देशों के 70 फाइटर जेट हिस्सा लेंगे इससे पहले रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर ने आज एशिया के सबसे बड़े एयरो शो, एयरो-इंडिया 2017 का आज बैंगलुरू में उदघाटन किया. चार दिनों तक (14-18 फरवरी) चलने वाले इस एयरो-शो में 279 विदेशी कंपनियों सहित कुल 549 कंपनियां शिरकत कर रहीं हैं. कुल 51 देशों के सैन्य अधिकारी, डेलीगेट्स सहित कुल 70 लड़ाकू विमान इस एयरोशो में शिरकत कर रहे हैं. चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी एयरफोर्स के 5 अधिकारी अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. चीन की हिस्सेदारी पहले भी रही है, लेकिन पहली बार 5 बड़े अधिकारी इसमें शामिल हुए हैं.

फ्रांस का लड़ाकू विमान राफेल रहा खास आकर्षण का केंद्र एयरोशो में फ्रांस का लड़ाकू विमान राफेल खास आकर्षण रहा. भारत ने कुछ समय पहले ही फ्रांस की दसॉल्ट कंपनी से 36 रफाल विमानों की खरीद के लिए डील की है. इस सौदे की कीमत करीब 59 हजार करोड़ रुपये थी. रफाल के अलावा कई और लड़ाकू विमानों ने एयरोशो के पहले दिन आसमान में अपना दमखम दिखाया. इस कड़ी में स्वीडन का ग्रिपन और अमेरिका का एफ-16 शामिल था.

''100 और लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है'' 36 रफाल लड़ाकू विमान के अगले तीन साल में भारतीय वायुसेना के जंगी बेड़े में शामिल होने के बावजूद वायुसेना ने हाल ही में कहा था कि देश और रिजनल सिक्योरिटी के मद्देनजर रफाल जैसे 100 और लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है. वायुसेना की इस कमी को देखते हुए ही ग्रिपन और एफ-16 लड़ाकू विमानों का बेंगलूरू के एयरोशो में शिरकत करना काफी मायने रखता है.  एफ-16 विमान बनाने वाली अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन कंपनी ने तो अपनी मैन्युफैक्चेरिंग यूनिट को भारत में ही शिफ्ट करने का प्रपोजल दिया है. भारत भी चाहता है कि विदेशी कंपनियां भारत में पार्टनर चुनकर विमानों का निर्माण करें. शो के दौरान इस ‘स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप’ की गाइडलाइंस का ऐलान भी हो सकता है.

राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरी: पर्रिकर पर्रीकर ने रक्षा क्षेत्र में एफडीआई के मुद्दे पर आरएसएस के विरोध पर कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरी है और जो कोई भी आरएसएस के साथ कोई मुद्दा है उसे सुलझा लिया जायेगा. समारोह के पहले दिन रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर के अलावा, नागरिक विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू, रक्षा राज्यमंत्री सुभाषराव भामरे, नागरिक विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा और तीनों सेनाओं के प्रमुखों सहित देश-विदेश के सैन्य अधिकारी मौजूद थे.

स्वदेशी विमानों का भी प्रदर्शन इस मौके पर स्वेदशी विमान बनाने वाली कंपनी, हिंदुस्तान एरोनोटिक्स लिमिटेड यानि एचएएल ने अपने सभी स्वेदशी लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर का प्रदर्शन दिखाया. इनमें हाल ही में वायुसेना में शामिल हुआ, हल्का लड़ाकू विमान, तेजस, ध्रुव, रुद और लाइट कॉम्बेट हेलीकॉप्टर शामिल थे.

रक्षा मंत्री ने सौंपा टोही विमान 'एवैक्स' एयरशो शो के दौरान ही डीआरडीओ द्वारा तैयार एवैक्स टोही विमान भी रक्षा मंत्री ने वायुसेना को सौंपा. अर्ली वॉर्निग एंड कंट्रोल सिस्टम नाम का. ये विमान आसमान में 400 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन और मिसाइल को भांप लेने की क्षमता रखता है और फिर वायुसेना के जंगी बेड़े को अलर्ट जारी कर देता है. इस तरह का एवैक्स टोही विमान बनाने वाला भारत दुनिया का चौथा देश बन गया है. इससे पहले सिज्ञफ अमेरिका, स्वीडन और इजरायल के पास ही इस तरह के टोही विमान बनाने की तकनीक और क्षमता हासिल थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'ना कोई जीता, ना कोई हारा...' अन्ना हजारे का धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
'कॉकरोच' के कमेंट से शुरुआत, इस्तीफे पर खत्म हुई बात, 36 दिनों में कैसे बदल गया छात्र आंदोलन?
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें दिल्ली यूपी-बिहार का मौसम
18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से हवाएं, जानें यूपी-बिहार का मौसम
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget