एक्सप्लोरर

विवादित टिप्पणी ममाला: आजम खान पर आज फैसला संभव, माफी नहीं मांगी तो हो सकता है निलंबन- सूत्र

बीजेपी सांसद रमा देवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर आजम के खिलाफ आज कार्रवाई हो सकती है. लोकसभा अध्यक्ष आजम खान पर आज फैसला ले सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक अगर आजम खान माफी नहीं मांगते तो निलंबन की कार्रवाई हो सकती है.

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष के पैनल की सदस्य रमा देवी पर अभद्र टिप्पणी वाले मामले में आज एसपी सांसद आजम खान पर आज फैसला हो सकता है. सूत्रों के मुताबिक लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सदन में आजम खान से अपनी टिप्पणी पर पहले माफी मांगने को कहेंगे. अगर आजम खान माफी मांग लेते हैं तो मामला वहीं खत्म हो जाएगा. अगर आजम खान माफी नहीं मांगते तो स्पीकर कोई कड़ा फैसला ले सकते हैं. आजम खान के माफी नहीं मांगने की सूरत में उन्हें सदन से निलंबित किये जाने की भी संभावना है. चूंकि सत्र के बाकी बचे दिनों में प्रश्नकाल नहीं होगा लिहाजा आजम खान का मसला सदन की कार्यवाही शुरु होने के साथ ही उठ सकता है.

इससे पहले सर्वदलीय बैठक में स्पीकर ओम बिरला को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया. था. इस बैठक में स्पीकर बिरला के साथ ही बीएसपी सांसद दानिश अली, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके नेता कनिमोझी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और टीडीपी सांसद जयदेव गल्ला शामिल हुए.

लोकसभा में तीन तलाक बिल पर चर्चा के दौरान गुरुवार को उस समय विवाद की स्थिति बन गई थी जब पीठासीन सभापति और बीजेपी सांसद रमा देवी को लेकर समाजवादी पार्टी नेता आजम खान ने एक टिप्पणी की. जिसके बाद बीजेपी के सदस्यों ने जोरदार हंगामा किया और माफी की मांग की. पीठासीन सभापति रमा देवी भी कहते सुनी गयीं कि यह बोलना ठीक नहीं है और इसे रिकॉर्ड से हटाया जाना चाहिए. उन्होंने इसके लिए आजम खान से माफी मांगने को भी कहा.

आजम खान के बयान के खिलाफ अलग अलग दलों की महिला सांसदों समेत कई दलों के नेताओं ने विवादित टिप्पणी पर अपना कड़ा विरोध जताया था. महिला सांसदों ने स्पीकर से ऐसी कार्रवाई करने की मांग की जो ‘नजीर’ बन सके. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि या तो आजम खान इसके लिए माफी मांगें या उन्हें निलंबित कर दिया जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget