एक्सप्लोरर

दिल्ली महिला आयोग की चीफ स्वाति मालीवाल का राष्ट्रपति से अनुरोध, जल्द फांसी पर लटके निर्भया के दोषी

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा जल्द मिले इसके लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के केस की सुनवाई एक तय समय सीमा में हो इसके लिए नियम बने.

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से निर्भया कांड के दोषियों को जल्द फांसी पर लटकाने की मांग की है. उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि निर्भया कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाया जा सके, इसके लिए न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने की समयसीमा तय की जाए.

मामले के तीन दोषी मृत्युदंड की सजा को चुनौती देने के लिए जल्द क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल कर सकते हैं. पैरामेडिकल की 23 वर्षीय छात्रा के साथ 16 और 17 दिसंबर, 2012 के बीच की रात को दक्षिणी दिल्ली में चलती बस में छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसे बुरी तरह प्रताड़ित कर सड़क पर फेंक दिया था.

29 दिसंबर, 2012 को सिंगापुर के एक अस्पताल में लड़की की मृत्यु हो गयी थी. इस मामले ने देश को हिलाकर रख दिया था जिसे बाद में निर्भया कांड के नाम से जाना जाने लगा.

विंग कमांडर अभिनंदन को मिलेगा पहला भगवान महावीर अहिंसा अवार्ड

मामले के एक आरोपी राम सिंह ने जेल में खुदकुशी कर ली थी. मामले के एक किशोर दोषी को तीन साल की अधिकतम कैद की सजा सुनाई गयी थी.

राष्ट्रपति कोविंद को लिखे पत्र में मालीवाल ने कहा है कि इस तरह के मामले में न्यायिक प्रक्रिया एक निश्चित समयसीमा में पूरी होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसा मामले के जल्द निपटारे के लिए जरूरी है.

अमेठी से पीएम मोदी ने मनमोहन सरकार पर साधा निशाना, कहा- इन्होंने सुरक्षाबलों की परवाह नहीं की

स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘अगर आपको उचित लगे तो आप केंद्र सरकार को निर्देश दे सकते हैं कि देश में तत्काल एक अध्यादेश लाकर सुनिश्चित किया जाए कि बलात्कार के मामलों में सुनवाई अपराध के तीन महीने के अंदर पूरी हो और उसके बाद की सभी अपीलें अगले तीन महीने के अंदर निपटाई जाएं.’’

यह भी पढ़ें-

NDA की संकल्प रैली में बोले रामविलास- 'बुलेट की लड़ाई जीती है, बैलेट की भी जीतेंगे' राजस्थान: लोकसभा चुनाव के पहले बागी नेताओं को मनाने में जुटी बीजेपी लालू का तंज- 'हमारे लिए पान की गुमटी पर जितने लोग इकट्ठा हो जाते हैं, उतनी ही भीड़ मोदी की रैली में पहुंची' देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी
किन समझौते पर सोनम वांगचुक ने खत्म किया 26 दिन की भूख हड़ताल, जल्द करेंगे अपना वीडियो जारी
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी
10 साल की जेल, 10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक पर कड़ी सजा वाले बिल को मोदी कैबिनेट की मंजूरी

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दोस्तों, परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, तो भड़के सीजेपी के आशुतोष रांका, बोले- मुझसे ही पूछ लो...
दोस्तों-परिवार के लोगों को राजस्थान पुलिस ने किया फोन, भड़के CJP के आशुतोष रांका- 'मुझसे ही पूछ लो...'
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
Embed widget