एक्सप्लोरर

दार्जिलिंग: हड़ताल 25वें दिन भी जारी, छिटपुट हिंसा और कड़ी सुरक्षा के बीच निकलीं शव यात्राएं

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के उत्तरी पर्वतीय इलाके में अलग गोरखालैंड की मांग कर रहे गोरखा मुक्ति मोर्चा (जीजेएम) द्वारा बुलाई गई अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को 25वें दिन भी जारी रही और शुक्रवार की रात भड़की ताजा हिंसा में अब तक तीन व्यक्तियों की मौत हो चुकी है.

कड़ी सुरक्षा के बीच निकलीं शव यात्राएं

हिंसा और आगजनी की घटनाएं रविवार को भी जारी रहीं और तीनों मृतकों को अपना कार्यकर्ता बताते हुए जीजेएम ने आरोप लगाया है कि पुलिस की गोली लगने से उनकी मौत हुई. पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों की कड़ी सुरक्षा में रविवार को जीजेएम समर्थकों ने शव यात्राएं निकालीं.

जीजेएम के सहायक महासचिव बिनय तमांग ने कहा, "पुलिस ने कल (शनिवार) हमारे तीन कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी. दो व्यक्तियों की मौत दार्जिलिंग में हुई, जबकि एक अन्य समर्थक की मौत दार्जिलिंग से 17 किलोमीटर दूर सोनादा में हुई."

हमारे पास कोई हथियार नहीं था, पुलिस ने ही चलाईं गोलियां: तमांग

तमांग ने कहा, "हमने शनिवार को मारे गए अपने तीन गोरखा भाइयों को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दार्जिलिंग बाजार इलाके में दो शवों की शव यात्राएं निकालीं जबकि एक शव यात्रा सोनादा में निकाली गई." उन्होंने कहा, "हमारे पास कोई हथियार नहीं था. पुलिस के पास ही हथियार थे. तो यह साफ है कि गोलियां पुलिस ने ही चलाईं."

पुलिस ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने रविवार की सुबह कुरसियोंग में प्रखंड कार्यालय को आग लगा दी, जिसमें इमारत का एक हिस्सा जल गया. गोरखालैंड समर्थकों ने पोखरिबिंग पंचायत कार्यालय को भी आग लगा दी और दार्जिलिंग के पोखरी में स्थित पुलिस की एक सीमा चौकी में तोड़-फोड़ की.

'इलाके में तोड़-फोड़ किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा'

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्था चटर्जी ने इलाके में तोड़-फोड़ किए जाने की कड़े शब्दों में निंदा की और दावा किया कि जीजेएम से संबद्ध 'कुछ दूसरे देश' हिंसा भड़काने में लगे हुए हैं. चटर्जी ने कहा, "वे जो कुछ कर रहे हैं, वह अलोकतांत्रिक और निंदनीय है. यह साफ है कि जीजेएम से संबद्ध कुछ दूसरे देश हिंसा भड़का रहे हैं."

शुक्रवार की देर रात अचानक भड़की हिंसा में तीन व्यक्तियों की मौत और एक पुलिसकर्मी के घायल होने के बाद शनिवार को इलाके में सेना की दो टुकड़ियां तैनात कर दी गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget