एक्सप्लोरर

दरभंगा रेलवे स्टेशन ब्लास्ट: NIA ने लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकियों को किया गिरफ्तार

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके के मामले में एनआईए ने लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकियों को गिरफ्तार किया है.

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकियों मोहम्मद सलीम अहमद और कफील को गिरफ्तार किया है. यह दोनों भी उत्तर प्रदेश के कैराना इलाके के ही बताए गए हैं. इनमें से मोहम्मद सलीम पाकिस्तान में बैठे इकबाल काना के संपर्क में था और लश्कर के आतंकवादियों के लिए आने वाले फंडिंग की व्यवस्था भी उसी के जरिए की जा रही थी.

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके के गुनाहगार नासिर खान और इमरान मलिक एनआईए ने इन दोनों को गिरफ्तार किया था. इनकी गिरफ्तारी के बाद सनसनीखेज खुलासा यह हुआ कि वास्तव में दोनों रहने वाले तो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना जगह के थे लेकिन अपने हैंडलर के कहने पर यह दोनों हैदराबाद में रह रहे थे.

ट्रेन को द बर्निंग ट्रेन बनाना था मकसद

जांच के दौरान यह भी पता चला कि इन लोगों का मकसद ट्रेन को द बर्निंग ट्रेन बनाना था. इन दोनों से हुई पूछताछ के आधार पर एनआईए ने आज मोहम्मद सलीम अहमद और उर्फ हाजी सलीम और कफील नाम के दो और कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. दिलचस्प यह है कि यह दोनों भी पश्चिम उत्तर प्रदेश के कैराना के ही रहने वाले हैं.

एनआईए के एक आला अधिकारी ने बताया कि आज गिरफ्तार किया गया मोहम्मद सलीम पाकिस्तान में बैठे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के खासम खास और लश्कर कमांडर इकबाल काना के संपर्क में था. जांच के दौरान यह भी पता चला कि सलीम कई बार पाकिस्तान जा चुका है और सलीम लश्कर का वो मोहरा है जिसके जरिए आतंकवादियों के लिए फंडिंग भी की जा रही थी.

दरभंगा एक्स्प्रेस में बम धमाके की गई थी साजिश 

एनआईए के मुताबिक इन लोगों से आरंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस में बम धमाके की साजिश फरवरी 2021 में हाजी सलीम के घर पर ही बनी थी. हाजी सलीम के घर पर ही नासिर और इमरान आए थे जहां यह तय किया गया था कि आईईडी बनाकर चलती ट्रेन में बम धमाका कराया जाए जिससे ज्यादा से ज्यादा जान माल का नुकसान हो सके. एनआईए का दावा है कि इस मामले में आज गिरफ्तार हाजी सलीम और कफील इस साजिश की मुख्य मोहरों में से है.

एनआईए सूत्रों के मुताबिक इनमें हाजी सलीम काफी महत्वपूर्ण शख्स है और आरंभिक जांच में यह भी पता चला है कि वह लश्कर के रिक्रूटर के तौर पर भी काम करता था अब उसे रिमांड पर लेकर यह पूछताछ की जाएगी कि उसने पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों पर कितने लोगों को गुमराह कर लश्कर में भर्ती किया है और यह लोग कहां कहां है यानी एनआईए की कोशिश आतंक की एक बड़ी जड़ को काटने की है.

एनआईए के मुताबिकइन चारों की गिरफ्तारी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश हैदराबाद और बिहार के अनेक लश्कर संपर्कों का पता चल सकता है इन चारों को ट्रांजिट रिमांड के जरिए पटना की विशेष अदालत के सामने पेश किया जा रहा है जिससे रिमांड पर लेकर पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके.

यह भी पढ़ें.

Coronavirus Updates: देश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 4 लाख के पार, पिछले 24 घंटों में 853 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर सरकार का क्या प्लान? विदेश राज्य मंत्री का आया बयान
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget