एक्सप्लोरर

Ramesh Bidhuri Remarks: रमेश बिधूड़ी के बयान पर रोने लगे सांसद दानिश अली, कहा- 'रात भर सो नहीं पाया, लग रहा था कि...'

Ramesh Bidhuri Controversy: बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में दानिश अली के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उनका बयान सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया.

Ramesh Bidhuri Remarks: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद रमेश बिधूड़ी की बीएसपी नेता दानिश अली पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बवाल खड़ा हो गया है. इस मामले को लेकर दानिश अली (Danish Ali) ने शुक्रवार (22 सितंबर) को बीजेपी सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने रोते हुए कहा कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो लोकसभा छोड़ने पर विचार करूंगा.

बीएसपी सांसद दानिश अली ने कहा, "मैं उन शब्दों को सुनकर रात भर सो नहीं पाया. लग रहा था कि मेरे दिमाग की नश फट जायेगी. अगर स्पीकर साहेब कार्रवाई नहीं करते हैं तो हम सदन को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं. लोकसभा स्पीकर से मिलने के लिए मैं सुबह से इंतजार कर रहा था. मैं अपना पत्र लोकसभा स्पीकर के आफिस में देकर आ रहा हूं." 

"पूरे देश को शर्मसार किया गया"

उन्होंने आगे कहा, "एक चुने हुये सांसद पर अटैक हो रहा है. पूरे देश को शर्मसार किया गया है. मुझे उम्मीद है की लोकसभा स्पीकर कारवाई करेंगे. सब कुछ रिकार्ड में है. सांसद को इस तरह से धमकी दी जा रही है. क्या नरेन्द्र मोदी की प्रयोगशाला में यही सिखाया जाता है. इस देश में क्या रहा है." एनडीटीवी से बात करते हुए दानिश अली रो पड़े.

रमेश बिधूड़ी ने किया था आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल

बता दें कि, बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. बिधूड़ी ने चंद्रयान-3 की सफलता और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों के विषय पर चर्चा में भाग लेते हुए दानिश अली के खिलाफ टिप्पणी की थी. 

रिकॉर्ड से हटाया गया बयान

इसके बाद दानिश अली ने कहा था कि बीजेपी सदस्य को अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगनी चाहिए. पीठासीन सभापति कोडिकुनिल सुरेश ने इस पर रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों को रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें- 

Ramesh Bidhuri Controversy: 'दानिश अली... ओ ओ...', लोकसभा में भाषण देते वक्‍त मर्यादा भूले BJP सांसद रमेश बिधूड़ी, स्‍पीकर ने फटकारा, भड़का विपक्ष

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget