एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस के चलते अर्द्धसैनिक बलों में पहली मौत, गृहमंत्री अमित शाह ने जताया दुख

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से एक सीआरपीएफ कर्मी की मौत हो गई है. गृहमंत्री अमित शाह ने मौत पर दुख जताया है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस से सीआरपीएफ के एक 55 साल के सब-इंस्पेक्टर का राजधानी दिल्ली में निधन हो गया. करीब एक हफ्ते से उनका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा था, कोरोना वायरस के चलते अर्द्धसैनिक बलों में ये पहली मौत है.

सब-इंस्पेक्टर की मौत पर गृहमंत्री अमित शाह ने संवेदना प्रकट करते हुए ट्वीट किया, "कोरोना संक्रमण से लड़ रहे सीआरपीएफ के बहादुर सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन के निधन की सूचना से अत्यंत दुःखी हूं. वह अंत समय तक कोरोना महामारी से पूरी वीरता से लड़े. देश की सेवा व आंतरिक सुरक्षा के लिए उनका योगदान हम सभी देशवासियों को प्रेरित करता है."

जानकारी के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद इकराम हुसैन राजधानी दिल्ली में ही तैनात थे और पिछले हफ्ते एक कोविड-19 पॉजिटिव नर्सिंग अस्सिटेंट के संपर्क में आए थे. पॉजिटिव पाए जाने के बाद मोहम्मद इकराम हुसैन को इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार को उनका निथन हो गया.

आपको बता दें कि सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानि सीआरपीएफ में मंगलवार को ही कोविड-19 पॉजिटिव के 12 नए मामले सामने आएं. कुल मिलाकर अबतक सीआरपीएफ में 46 मामले सामने आ चुके हैं.

देश की आंतरिक सुरक्षा करने वाले सीआरपीएफ में करीब तीन लाख जवान हैं जो कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ से लेकर नक्सलवाद और कानून-व्यवस्था कायम में तैनात हैं. लॉकडाउन लागू करने के लिए भी देशभर में सीआरपीएफ के जवान राज्य पुलिस के साथ तैनात हैं.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget