एक्सप्लोरर

Covid Vaccine: दुनिया को 8 करोड़ वैक्सीन की डोज बांटने की योजना बना रहा अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका अगले दो हफ्तों में घोषणा करेगा कि वह वैश्विक स्तर पर कोरोना की 8 करोड़ वैक्सीन की खुराक कैसे बेचेगा और वितरित करेगा.29 मई को एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी. बैठक में कोरोना वायरस महामारी और कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को बढ़ाने पर भी बातचीत हुई थी.

Covid Vaccine: दुनिया का सबसे ताकतवर देश अमेरिका कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर दुनिया के जरूरतमंद देशों को कोरोना की 8 करोड़ वैक्सीन बांटने की योजना बना रहा है. कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप झेल रहे भारत और ब्राजील जैसे बड़े देशों को अमेरिका के इस कदम से बड़ी मदद मिलने की संभावना है. भारत कोरोना के टीकों की कमी से जूझ रहा है.

अगले दो हफ्तों के भीतर करेंगे प्रकिया की घोषणा- अमेरिका

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा है कि अमेरिका अगले दो हफ्तों में घोषणा करेगा कि वह वैश्विक स्तर पर कोरोना की 8 करोड़ वैक्सीन की खुराक कैसे बेचेगा और वितरित करेगा. ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन का प्रशासन टीकाकरण के वितरण पर ध्यान केंद्रित करेगा. अगले दो हफ्तों के भीतर  हम उस प्रक्रिया की घोषणा करेंगे, जिसके द्वारा हम उन टीकों को वितरित और बेचेंगे.

पहले किया था 6 करोड़ डोज डोनेट करने का एलान

इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अमेरिका जून में फाइजर, मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन की 2 करोड़ वैक्सीन डोज डोनेट करेगा. इसके पहले भी अमेरिका ने दुनिया के जरूरतमंद देशों को वैक्सीन की 6 करोड़ डोज डोनेट करने का वादा किया था.

भारत ने वैक्सीन की आपूर्ति को बढ़ाने पर अमेरिका से की थी बात

बता दें कि अमेरिका की ओर से ये एलान भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की अमेरिका यात्रा के तुरंत बाद किया गया है. 29 मई को एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मुलाकात की थी. बैठक में कोरोना वायरस महामारी और कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति को बढ़ाने पर भी बातचीत हुई थी.

यह भी पढ़ें-

Explained: जानिए अब तक किन-किन राज्यों ने 12वीं की परीक्षाएं रद्द कीं हैं, कई राज्य जल्द लेंगे फैसला

Explained: दुनिया के इन देशों में हो रहा कोरोना के खिलाफ बच्चों का टीकाकरण, जानें किस वैक्सीन को मिली मंजूरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget