एक्सप्लोरर

Coronavirus Infection: कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ा, पिछले एक हफ्ते में रोजाना इतने केस आए सामने

Coronavirus Infection in India: कोरोना महामारी का खतरा एक बार फिर बढ़ रहा है. अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है. साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.43 फीसदी है.

दुनियाभर में कोरोना महामारी के खिलाफ जंग अभी भी जारी है. भारत में बीते कुछ दिनों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं. मामलों में करीब 15 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. गुरुवार को पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2380 नए मामले सामने आए. देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 13,433 तक पहुंच गई. 11 अप्रैल से कोरोना संक्रमण का आंकड़ा फिर से ऊपर की ओर बढ़ रहा है.

राष्ट्रव्यापी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 187.07 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. वहीं रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है. कोरोना की तीसरी लहर के बाद स्कूलों के फिर से खुलने के बाद कई बच्चों और शिक्षकों में कोरोना के लक्षण देखने को मिले हैं. इससे स्कूल प्रशासन के साथ-साथ अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है. उत्तर प्रदेश, दिल्ली और आसपास के शहरों में बच्चों में कोरोना संक्रमण के केस मिल रहे हैं.

कोरोना का खतरा और बढ़ा

कोरोना महामारी का खतरा अभी टला नहीं है. अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत वाले रोगियों की संख्या नंबर के आधार पर बढ़ी है. हालांकि इसका प्रतिशत कम हुआ है. कोरोना का रोजाना पॉजिटिवटी रेट 0.53% है. जबकि साप्ताहिक पॉजिटिवटी रेट 0.43 फीसदी है. अबतक 83.33 करोड़ कोरोना को लेकर टेस्टिंग की गई है. पिछले 24 घंटों में 4,49,114 कोविड-19 टेस्टिंग हुई है. कोविड-19 महामारी के प्रसार को लेकर चेन्नई में इंस्टीट्यूट ऑफ मैथमेटिकल साइंस की ओर से गई एक स्टडी में बताया गया है कि देश में कोरोना की प्रजनन रेट यानी 'आर' वैल्यू करीब 3 महीने बाद 1 को पार कर गया है. शोध रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी के बाद पहली बार R वैल्यू बढ़कर एक से अधिक हुआ है. जिससे कोरोना संक्रमण बढ़ने को लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी चिंताएं बढ़ गई हैं. 

पिछले एक हफ्ते में कोरोना संक्रमण के मामले

  • 21 अप्रैल- 2380 मामले
  • 20 अप्रैल- 2067 मामले 
  • 19 अप्रैल- 1247 केस
  • 18 अप्रैल- 2183 केस
  • 17 अप्रैल- 1150 मामले
  • 16 अप्रैल- 975 मामले

कोरोना से अबतक 5,22,062 की मौत

कोरोनो वायरस संक्रमण की कुल संख्या 4 करोड़ 30 लाख 49 हजार 974 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को कोरोना संक्रमण की वजह से 56 लोगों की मौत हुई है. जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 5,22,062 हो गई. मंत्रालय के मुताबिक सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.03 फीसदी शामिल है, जबकि कोविड ​​​-19 की रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत है. 24 घंटे की अवधि में एक्टिव कोविड केस की संख्या में 1093 मामलों की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें-

Jahangirpuri Riots के बाद आज पहली जुमे की नमाज, अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, जामा मस्जिद की अपील- नमाज के लिए ना आएं बच्चे

Corona Virus: दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस 3 हजार के पार, LNJP अस्पताल में 4 महीने का संक्रमित बच्चा ऑक्सीजन सपोर्ट पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget