एक्सप्लोरर

Coronavirus India: 'अगले 10 से 12 दिनों तक कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं, लेकिन...', स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा अपडेट

Coronavirus News: देश के कई हिस्सों में भले ही कोविड के मामले बढ़ रहे हों, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने की दर कम है.

Covid 19 In India: भारत में कोविड एंडेमिक (Endemic) स्टेज की ओर बढ़ रहा है. इसलिए मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ते रह सकते हैं जिसके बाद इसमें कमी आएगी. स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार (12 अप्रैल) को ये जानकारी दी. एंडेमिक का मतलब है कि ये बीमारी अब हमारे बीच ही रहेगी, लेकिन इसका असर ज्यादा खतरनाक नहीं होगा. हालांकि सावधानी बरतनी होगी. 

सूत्रों ने कहा कि मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है और इसके कम ही बने रहने की उम्मीद है. ओमिक्रोन सब-वैरिएंट XBB.1.16 के कारण मामलों में उछाल आया है. एक्सबीबी.1.16 की पूर्व मौजूदगी इस साल फरवरी में 21.6 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 35.8 प्रतिशत हो गई. देश में हर रोज बड़ी संख्या में नए मामले सामने आ रहे हैं. 

देश में मिले 7,830 नए केस

भारत में पिछले 24 घंटों में 7,830 नए मामले सामने आए हैं. जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 4,47,76,002 हो गई है. इससे पहले मंगलवार को कुल 5,676 मामले सामने आए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल देश में 40,215 एक्टिव केस हैं. 

पिछली बार 1 सितंबर को मिले थे 7800 से ज्यादा मामले

अब तक कुल 4,42,04,771 लोग ठीक हो चुके हैं और रिकवरी दर बढ़कर 98.72% हो गई है. इस बीच 16 नई मौतों के साथ, इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,016 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि मृत्यु दर 1.19% है. देश में पिछले साल 1 सितंबर को 7,946 नए केस मिले थे. 

लोग कोविड टेस्ट करवाने से बच रहे

सर्दी, खांसी और बुखार सहित हल्के लक्षणों के कारण, कई लोग खुद का कोविड-19 का टेस्ट भी नहीं करवा रहे हैं. डॉक्टरों ने कहा कि फ्लू जैसे लक्षणों के मामले में, भले ही कोविड टेस्ट न किया गया हो, लेकिन लक्षणों के कम होने तक दो से तीन दिनों तक अलग रहना बेहतर है. 

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election: नीतीश कुमार और राहुल गांधी की मीटिंग में विपक्षी एकता पर अहम फैसला, इसी महीने होगी बड़ी बैठक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्वा उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस
जंतर मंतर को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा आदेश, डेढ़ किमी के दायरे में बंद रहेगी मोबाइल इंटरनेट सर्विस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
छात्र आंदोलन पर सचिन तेंदुलकर ने तोड़ी चुप्पी, समर्थन में कही बड़ी बात; बोले- 'मेरे पिता...'
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget