एक्सप्लोरर

Covid Cases Update: दिल्ली में कोरोना के 405 नए केस, केरल में बुरा हाल- 1544 नए मामले दर्ज

Covid Update: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 405 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं, इस वक्त यहां कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 2.07 फीसदी है. वहीं केरल में शनिवार को 1544 मामले मिले.

Delhi Covid 19 Cases Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 405 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 2.07 फीसद रही. संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. विभाग के अनुसार नये मामले सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 19,08,387 हो गये. जबकि कुल मृतक संख्या 26,212 है.

विभाग ने अपने बुलेटिन में कहा कि कल कोविड-19 के कुल 19,562 टेस्ट किये गये थे. यहां शुक्रवार को कोविड-19 के 345 मामले सामने आये और संक्रमण दर 1.88 फीसदी थी. कल भी किसी मरीज की जान नहीं गयी थी. बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में कोविड-19 के 1467 मरीज एक्टिव हैं, जबकि शुक्रवार को उनकी संख्या 1446 थी.

केरल में 1,544 नये मामले

केरल में शनिवार को कोविड-19 के 1,544 नये मामले सामने आए, जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,63,910 हो गई है. केरल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में संक्रमण से 48 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद महामारी से मरने वालों की कुल संख्या प्रदेश में बढ़कर 69,790 हो गई.

ये भी पढ़ें- Rajya Sabha Election: शिवसेना सांसद संजय राउत ने की राज्यसभा चुनाव टालने की मांग, BJP को दी ये चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्री ने बुलाई मीटिंग

केरल में पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक हजार से अधिक रही है. राज्य में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 7,972 हो गयी है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने राज्य में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. बैठक के बाद वीणा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रहा है और कोरोना वायरस का कोई नया स्वरूप सामने नहीं आया है. मंत्री ने कहा कि चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है और सभी लोगों से मास्क पहनने और टीका लगवाने का आग्रह किया.

ये भी पढ़ें- Exclusive: कैसे निकलेगा ज्ञानवापी का हल? मौलाना मदनी ने दिया जवाब, यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भी कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फेमा उल्लंघन मामला: दिल्ली-मुंबई में वेदांता से जुड़े परिसरों पर ईडी ने की छापेमारी
फेमा उल्लंघन मामला: दिल्ली-मुंबई में वेदांता से जुड़े परिसरों पर ईडी ने की छापेमारी
Heatwave: भीषण गर्मी से 1 दिन में 3,400 लोगों की मौत? स्टडी में चौंकाने वाले दावे, किन राज्यों के लिए चेतावनी
भीषण गर्मी से 1 दिन में 3,400 लोगों की मौत? स्टडी में चौंकाने वाले दावे, किन राज्यों के लिए चेतावनी
गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ट्विशा डेथ केस में कोर्ट का आदेश
गिरिबाला सिंह और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, ट्विशा डेथ केस में कोर्ट का आदेश
'जनता के मन पर बुलडोजर चलाया, सीआईडी ऑफिस जाना ही पड़ेगा', अभिषेक बनर्जी और TMC पर बरसीं लॉकेट चटर्जी
'जनता के मन पर बुलडोजर चलाया, सीआईडी ऑफिस जाना ही पड़ेगा', अभिषेक बनर्जी और TMC पर बरसीं लॉकेट चटर्जी

वीडियोज

Breaking | Attack on Lebanon: Trump की Netanyahu से नाराजगी खुलकर आई सामने | Hormuz | Latest Update
'मां बहन' में दिखेगा Madhuri Dixit का नया अंदाज, बोलीं- किरदार देखकर हो जाएंगे हैरान
2026 Royal Enfield Guerrilla 450 Apex Review | Auto Live #royalenfield
'हस्तिनापुर के वीर' में भीष्म पितामह का नया रूप दिखाएंगे Manish Wadhwa, बोले- ऐसा किरदार ठुकराना मुश्किल था
Twisha Sharma Death Murder Case: कोर्ट में आज आमने-सामने होंगे गिरिबाला और समर्थ | CBI | Giribala Singh |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Ro Khanna: अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
अमेरिका में हिंदुओं पर हमले, नफरत बर्दाश्त नहीं! US संसद में लाया गया प्रस्ताव, इकट्ठे हो गए 32 MP
राबड़ी आवास को लेकर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'कुछ लोगों को लगता है…', बड़ा ऐलान भी किया
राबड़ी आवास को लेकर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'कुछ लोगों को लगता है…', बड़ा ऐलान भी किया
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
'तृणमूलाइजेशन नहीं...', बंगाल BJP चीफ ने ममता के बागियों को दिखाया रेड फ्लैग, एंट्री का दरवाजा बंद!
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
पीवी सिंधु का दावा उनकी वजह से आरसीबी टीम की हुई जीत, फैंस को कहा- जरा हिसाब लगाइए
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता सेन, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से भी करती हैं करोड़ों की कमाई
100 करोड़ की मालकिन हैं सुष्मिता, एक्टिंग नहीं…हीरों के बिजनेस से कमाती हैं करोड़ों
Explained: गांधी की आग, नेहरू का गुलाब और विजय का सूट... पढ़िए नेताओं के कुर्ते-पायजामे में छिपी 105 साल पुरानी सियासी दास्तान
गांधी की आग, नेहरू का गुलाब और विजय का सूट! नेताओं के कुर्ते-पायजामे की पुरानी सियासी दास्तान
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर हमला नहीं करेगा इजरायल
'...तो तुम जेल में होते', ट्रंप की फटकार के बाद नेतन्याहू ने पीछे खींचे कदम, लेबनान पर रोके हमले
Snake Myths: जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
जमीन में छिपे खजानों के पास अक्सर क्यों मिलते हैं सांप, क्या सच में करते हैं रखवाली?
Embed widget