एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccine: जानें क्यों केंद्र सरकार ने Covishield की दो खुराक के बीच के अंतराल को किया 8 हफ्ते

कोरोनारोधी वैक्सीन कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच के अंतराल को आठ हफ्ते कर दिया गया है. बता दें कि पहले चार से छह हफ्तों के बीच कोविशील्ड की दूसरी खुराक लेने का प्रावधान था लेकिन अब इसे चार से आठ हफ्तों के बीच लिया जा सकता है. सरकार ने ये फैसला दो विशेषज्ञ समूह की सिफारिशों पर किया है.

केंद्र सरकार ने कोविड-19 के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान में कोरोना रोधी वैक्सीन कोविशिल्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतराल को आठ हफ्तों तक बढ़ाने का फैसला किया है. कोविशील्ड, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की AZD1222 वर्जन है, जिसे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोग से एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित किया गया है.

बता दें कि AZD122 के ग्लोबल ट्रायल के कुछ आंकड़ों से पता चला है कि डोज के बीच की अवधि को 12 सप्ताह तक बढ़ाने से इसकी प्रभावकारिता बहुत ज्यादा बढ़ गई. दूसरी ओर अमेरिका, पेरू और चिली में ट्रायल से सोमवार को अंतरिम निष्कर्षों से पता चला है जब पहली खुराक के चार सप्ताह बाद दूसरी खुराक दी गई तो टीके की प्रभावकारिता लगभग 79 फीसदी थी.

दो विशेषज्ञ समूहों द्वारा अंतराल बढ़ाने की सिफारिश की गई थी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को कहा गया कि नए वैज्ञानिक साक्ष्यों को देखते हुए वैक्सीनेशन पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) द्वारा कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच अंतर की समीक्षा की गई थी. वहीं टीकाकरण प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह (NEGVAC) ने भी अपनी 20वां बैठक में इस पर चर्चा की थी. जिसके बाद कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच चार से छह सप्ताह के स्थान पर अब चार से आठ हफ्तों का अंतर रखने की सिफारिश की गई है.

विशेषज्ञ समूहों की सिफारिशें मानी गईं

वहीं क्रेंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा जानकारी दी गई है कि सरकार ने दोनों विशेषज्ञ समूहों की सिफारिशों पर गौर किया और इन्हें मंजूरी दे दी गई है. इस संबंध में मंत्रालय द्वारा सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर कहा गया है कि कोविशील्ड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज के बीच चार से आठ हफ्तों का अंतराल सुनिश्चित करें.

पहली और दूसरी डोज के बीच अंतराल बढ़ाने से सुरक्षा ज्यादा

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण द्वारा ये भी जानकारी दी गई कि जो भी फिलहाल वैज्ञानिक साक्ष्य सामने आए हैं, उनके मद्देनजर अगर कोविशील्ड की दूसरी डोज को 6 से 8 हफ्तों के बीच दिया जाता है तो सुरक्षा ज्यादा बढ़ जाती है. लेकिन ध्यान रहे कि दोनों डोज के बीच 8 हफ्तों से ज्याजा अंतर किसी भी हाल में नहीं होना चाहिए. इसके साथ ही मंत्रालय ने ये भी कहा कि दो डोज के बीच संशोधित किए गए अंतराल का नियम सिर्फ कोविशील्ड पर ही लागू किया जाएगा स्वदेशी कोवैक्सीन पर ये नियम लागू नहीं होगा.

ये भी पढ़ें

ABP News West Bengal Opinion Poll 2021: बंगाल में खेला होबे या परिवर्तन होबे, एबीपी न्यूज पर शाम छह बजे से देखिए ओपिनियन पोल

Antilia Case: वाजे की डायरी से खुलेगा 100 करोड़ की कमाई का राज, पैसों के हर लेन देन का कोड होगा डिकोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget