एक्सप्लोरर

जानिए भारत कोरोना वैक्सीन की कितनी करोड़ वैक्सीन खरीदने वाला है, विशेषज्ञों ने किया ये दावा

भारत ने तीन कोविड-19 वैक्सीन की 1.6 अरब खुराक खरीदने की तैयारी की हैविशेषज्ञों का कहना है देश के 80 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा

Covid-19 vaccine: भारत 1.6 अरब खुराक के साथ दुनिया में कोविड-19 वैक्सीन का सबसे बड़ा खरीदार होगा. वैज्ञानिकों का कहना है कि 80 करोड़ लोगों या आबादी के 60 प्रतिशत हिस्से के टीकाकरण के लिए ये संख्या प्रयाप्त होगी और ‘हर्ड इम्युनिटी’ विकसित करने के लिए भी इतनी संख्या की जरूरत होगी. विषाणु विज्ञानी शाहिद जमील ने बताया, ‘‘सार्वजनिक रूप से उपलब्ध और अधिकारियों से बातचीत के आधार पर यह आंकड़ा तैयार किया गया है.’’ शोधकर्ताओं ने अपने विश्लेषण में बताया, ‘‘भारत और ब्राजील जैसे निर्माण क्षमता वाले देशों ने बाजार में वैक्सीन के आने से पहले ही अग्रणी वैक्सीन निर्माताओं के साथ समझौते कर लिए हैं.

भारत कोविड-19 वैक्सीन का 1.6 अरब खुराक खरीदेगा

अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी के ग्लोबल हेल्थ इनोवेशन सेंटर के मुताबिक भारत ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन के 50 करोड़ डोज, अमेरिकी कंपनी नोवावैक्स से एक अरब डोज और रूस के गमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट से 10 करोड़ खुराक खरीदने वाला है. हर दो सप्ताह पर ‘लॉन्च एंड स्केल स्पीडोमीटर’ विश्लेषण से पता चलता है कि भारत ने तीनों वैक्सीन की 1.6 अरब खुराक खरीदने की तैयारी की है. जबकि अमेरिका और यूरोपीय संघ छह वैक्सीन की खुराक खरीदेंगे.

विश्लेषण के मुताबित अग्रिम खरीदार के तौर पर कोविड-19 वैक्सीन खरीदारी के मामले में भारत शीर्ष पर है. इसके बाद यूरोपीय संघ है जो 1.58 अरब खुराक खरीदनेवाला है. संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका एक अरब से ज्यादा खुराक की खरीदारी पर मुहर लगा चुका है. हर देश अपनी आबादी को कोरोना वायरस से सुरक्षित करने के लिए नई रणनीति अपना रहा है. ड्यूक यूनिवर्सिटी ने कोविड-19 वैक्सीन की खरीदारी के लिए वैश्विक स्तर पर हुए समझौते के संबंध में विश्लेषण जारी किया है.

60 फीसद आबादी के टीकाकरण के लिए संख्या पर्याप्त 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने नवंबर में कहा था कि जुलाई-अगस्त 2021 तक भारत में (25 से 30 करोड़) लोगों के लिए कोविड-19 की 40-50 करोड़ खुराक उपलब्ध हो जाएगी. जमील ने पीटीआई-भाषा को बताया कि भारत ने जिन कंपनियों की वैक्सीन के लिए अग्रिम तौर पर आदेश दिया है उसमें ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका, नोवावैक्स की वैक्सीन को पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और स्पुतनिक-वी की वैक्सीन को हैदराबाद के डॉ रेड्डी लैब में तैयार किया जा रहा है.

अशोका यूनिवर्सिटी में त्रिवेदी स्कूल ऑफ बायोसाइंसेज के निदेशक जमील ने कहा, ‘‘भारत बायोटेक और जायडस कैडिला भी वर्ष में करीब 40 करोड़ खुराक उपलब्ध कराएगी. हम उम्मीद कर सकते हैं 2021 में 25 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो जाएगा. बाकी बचे लोगों को उसके अगले साल वैक्सीन की खुराक दी जाएगी.’’ उन्होंने कहा कि 1.6 अरब खुराक से 80 करोड़ लोगों का टीकाकरण हो जाएगा. उन्होंने बताया कि पहली 50 करोड़ खुराक अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, आपात सेवा और सुरक्षा सेवा के लोगों को दी जा सकती है. पहले से गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोग और 65 से ज्यादा की उम्र के लोगों को भी प्राथमिकता सूची में रखा जाएगा.

Bigg Boss 14 Finale: निक्की तम्बोली और राहुल वैद्य हुए घर से बाहर, फाइनल राउंड में पहुंची रुबीना और जैस्मीन

IND Vs AUS: बुरी मुश्किल में फंसी ऑस्ट्रेलियाई टीम, स्टार खिलाड़ी हुआ T20 सीरीज से बाहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget