एक्सप्लोरर

रूस के कोरोना टीके पर सवाल, भारतीय संस्था ने कहा- असरदार होने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता

रूस के कोविड-19 के खिलाफ विकसित किए गए टीके पर कुछ कहना मुश्किल है. CCMB निदेशक ने प्रभावी और सुरक्षित होने के दावे पर टिप्पणी को मुश्किल बताया.

हैदराबाद: कोविड-19 के खिलाफ रूस के विकसित किए गए टीके पर संदेह के बादल मंडरा रहे हैं. भारत की एक प्रतिष्ठित संस्था ने टीके संबंधी पर्याप्त डेटा उपलब्ध नहीं होने का हवाला दिया है. उसका कहना है डेटा की अनुपलब्धता के चलते टीके के असरदार होने के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता.

रूस के कोविड टीके पर संदेह के बादल

CSIR- कोशिकीय एवं आणविक जीव विज्ञान केंद्र (CCMB ) के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा, "अगर लोग 'भाग्यशाली' रहे तो रूस का टीका प्रभावी साबित होगा." CCMB निदेशक राकेश के मिश्रा ने रूस के टीके के प्रभावी  और सुरक्षित होने के दावे पर टिप्पणी करने को मुश्किल बताया. गौरतलब है कि उनका बयान ऐसे समय में आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को दुनिया को चौंका दिया था. उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के खिलाफ रूस ने टीके का विकास कर लिया है और बीमारी से निपटने में ‘बहुत प्रभावी ढंग से’ टीका काम करता है.

भारत की प्रतिष्ठित संस्था ने खड़े किए सवाल

उन्होंने टीके के बारे में ये भी कहा था कि ये ‘एक स्थायी रोग प्रतिरोधक क्षमता’ का निर्माण करता है. इसके साथ ही उन्होंने अपनी एक बेटी को पहले ही टीका लगाए जाने की बात कही. मिश्रा ने कहा, ‘‘टीके के असरदार होने और उसके इस्तेमाल के लिए सुरक्षित होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में किया जानेवाला परीक्षण उचित तरीके से नहीं किया गया क्योंकि तीसरे चरण में किसी टीके के असरदार होने के बारे में पता चलता है. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों को टीका लगाया जाता है और दो महीने इंतजार किया जाता है. टीके लगाने के बाद ही पता लगाया जाता है कि वॉलेंटियर संक्रमित हुए हैं या नहीं.’’ गौरतलब है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) समेत अमेरिका भी रूस के दावे पर शक जता चुका है. WHO का कहना है कि टीके पर अभी और जांच की जरूरत है.

इजरायल की रोबोट तकनीक से आसान होगा कोरोना वायरस का इलाज, AIIMS को मिले ये नए उपकरण

Corona: भारत में पिछले 7 दिनों में अमेरिका और ब्राजील से भी ज्यादा मामले सामने आए- WHO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget