एक्सप्लोरर

Covid-19 Symptoms in Kids: क्या रिकवरी के बाद भी आपके बच्चों में हैं कोरोना जैसे लक्षण? रहें सावधान, स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Covid-19 Symptoms in Kids: स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने डेनमार्क में बच्चों के राष्ट्रीय स्तर के नमूने का इस्तेमाल किया. रिसर्च को द लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ जर्नल्स में प्रकाशित किया गया

Covid-19 Symptoms in Kids: दुनियाभर में कोरोना से अभी जंग जारी है. कोरोना संक्रमित मरीज के ठीक होने के बाद भी कई लोगों में लॉन्ग कोविड-19 (Long Covid Infection) की समस्याएं देखी जा रही हैं. ज्यादातर ये समस्याएं व्यस्कों में देखी गई हैं. कोरोना से रिकवरी होने के बाद भी कई दिनों तक लोगों में थकान और कमजोरी की समस्याएं आम तौर पर देखी गई हैं, लेकिन अब बच्चों में भी लॉन्ग कोविड के मामले देखे गए हैं. कोरोना (Corona) से ठीक होने के बाद भी बच्चों में कई तरह की समस्याएं देखी गई है. डेनमार्क में एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि बीमारी से रिकवर होने के बाद भी करीब 46 फीसदी बच्चों में कम से कम 2 महीने तक कोरोना जैसे लक्षण (Covid Symptoms) दिख रहे हैं. 

स्टडी के दौरान शोधकर्ताओं ने डेनमार्क में बच्चों के राष्ट्रीय स्तर के नमूने का इस्तेमाल किया और संक्रमण के पूर्व इतिहास वाले बच्चों के नियंत्रण समूह के साथ कोविड पॉजिटिव मामलों का मिलान किया. इस रिसर्च को द लैंसेट चाइल्ड एंड एडोलसेंट हेल्थ जर्नल्स में प्रकाशित किया गया है.

बच्चों में लॉन्ग कोविड संक्रमण के लक्षण

लैसेंट की स्टडी के मुताबिक 0-14 वर्ष की आयु के 46 फीसदी बच्चों में व्यस्कों और बुजुर्गों की तरह लॉन्ग कोविड लक्षण पाए गए. शोध में पाया गया कि ये बच्चे संक्रमण से ठीक होने के बाद भी कम से कम दो महीने तक लॉन्ग कोविड की समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं. 0-3 वर्ष के आयु वर्ग में 40 फीसदी बच्चों में कोविड-19 (1,194 बच्चों में से 478) का निदान किया गया, जिन्होंने दो महीने से अधिक समय तक लक्षणों का अनुभव किया. वही 4-11 आयु वर्ग में, यह अनुपात 38 फीसदी था जबकि 12-14 आयु वर्ग में यह अनुपात 46% फीसदी रहा.

स्टडी का मकसद?

स्टडी का समग्र उद्देश्य बच्चों में लंबे समय तक चलने वाले कोविड लक्षणों के साथ-साथ जीवन की गुणवत्ता, और स्कूल या डे केयर से अनुपस्थिति का निर्धारण करना था. डेनमार्क के कोपेनहेगन यूनिवर्सिटी अस्पताल (Copenhagen University Hospital) के प्रोफेसर सेलिना किकेनबोर्ग ने कहा कि सभी बच्चों पर महामारी के दीर्घकालिक परिणामों पर आगे के शोध महत्वपूर्ण होंगे.

कोरोना से रिकवरी के बाद बच्चों में किस तरह के लक्षण?

शोध के दौरान बच्चों में लॉन्ग कोविड (Covid-19) के 23 सबसे आम लक्षणों के बारे में पूछा गया. 0-3 साल के बच्चों में सबसे अधिक शरीर पर चकत्ते और पेट दर्द की समस्या देखी गई. वही 4-11 वर्ष की आयु वाले बच्चों में याद रखने, ध्यान केंद्रित करने और शरीर पर चकत्ते की परेशानी देखी गई. वहीं 12-14 वर्ष की आयु वाले बच्चों में थकान, याद रखने या ध्यान केंद्रित करने में परेशानी सबसे आम लक्षण थे. बीएलके अस्पताल, दिल्ली के बाल रोग विभाग के डायरेक्टर और प्रमुख डॉ जेएस भसीन (Dr JS Bhasin) भी मानते हैं कि कुछ बच्चों को ठीक होने में अधिक समय लगा.

ये भी पढ़ें:

Covid-19 in France: फ्रांस में लगातार बढ़ रहे हैं कोविड मामले, वैक्सीनेशन चीफ बोले- हम नई लहर का सामना कर रहे हैं

Gas Prices In US: अमेरिका में गैस की कीमतें आसमान पर, तीन महीने के लिए संघीय गैस टैक्स निलंबित करेंगे जो बाइडेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget