एक्सप्लोरर

COVID-19: राज्यों के CM के साथ बैठक में पीएम मोदी बोले- जब तक हालात नहीं सुधरते लॉकडाउन जारी रहेगा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में बिहार और बंगाल ने कोटा में फंसे छात्रों को घर वापस लाने का मुद्दा उठाया. लॉकडाउन लागू होने के बाद राज्यों के सीएम के साथ पीएम मोदी की ये तीसरी बैठक थी.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कोरोना संकट पर आगे की योजना बनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की. उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक हालात ठीक नहीं हो जाते लॉकडाउन जारी रहेगा. हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि जिन जिलों में हालात ठीक हैं वहां छूट दी जाएगी. पीएम ने कहा कि हमें अर्थव्यवस्था पर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है. हमारी अर्थव्यवस्था अच्छी स्थिति में है.

लॉकडाउन से हमने हजारों लोगों की जान बचाई- पीएम

इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में लॉकडाउन की वजह से हमने देश में हजारों लोगों की जान बचाई है. हमारा उद्देश्य तुरंत कार्रवाई करना है और हमें 2 गज दूरी के मंत्र का पालन करना है.

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जारी रखनी है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्यों की कोशिशों से रेड जोन समय के साथ ऑरेंज और फिर ग्रीन जोन में तब्दील होने चाहिए. हमें ऐसे सुधारों के लिए तैयार रहना चाहिए ताकि इससे आम लोगों का जीवन और बेहतर बन सके. हमें अर्थव्यवस्था को भी महत्व देना है लेकिन उसके साथ साथ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई भी जारी रखनी है.

'मास्क को जीवन का हिस्सा बनाना होगा'

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस का प्रभाव आने वाले दिनों में दिखाई देता रहेगा. इसलिए हमें मास्क और चेहरे को ढंकने को जीवन का हिस्सा बनाना होगा. सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हमें जो सुझाव दिए हैं, उसके आधार पर आर्थिक चुनौतियों का सामना करेंगे और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाएंगे.

करीब दस मिनट की देरी से शामिल हुईं ममता बनर्जी

प्रधानमंत्री मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री ने हिस्सा लिया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में तकरीबन 10 मिनट की देरी से शामिल हुईं. बिहार और बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने राजस्थान के कोटा में फंसे छात्रों को घर वापस लाने के मुद्दे को भी उठाया.

राजस्थान: झालावाड़ में 100 नर्सिंग स्टाफ का इस्तीफा, कम वेतन-PPE किट्स और मास्क न मिलने का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget