एक्सप्लोरर

COVID 19: कोरोना को लेकर भारतीय नौसेना ने जारी की एडवायजरी, हर युद्धपोत पर आईसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश

नौसेना की ओर से कहा गया है कि जहाज पर तैनात कोई भी अधिकारी या नौसैनिक अगर कोरोना वायरस के लक्षण पाएं जाते हैं तो उसे तुरंत बाकी क्रू से अलग कर आईसोलेशन-क्यूबिक्ल में रखा जाए.

नई दिल्लीः अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर में कोरोना वायरस फैलने के बाद भारतीय नौसेना ने अपने सभी युद्धपोत और नौसैनिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. खुद नौसेना प्रमुख ने एक वीडियो संदेश जारी कर कोरोना वायरस से बचाव का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक, 12 पेज की एडवाइजरी में नौसेना ने अपने उन सभी युद्धपोतों को अलग से एक आईसोलेशन वार्ड (क्यूबिक्ल) बनाने का आदेश दिया है जो इस वक्त समंदर में ऑपरेशन्ल ड्यूटी पर हैं.

नौसेना की ओर से कहा गया है कि जहाज पर तैनात कोई भी अधिकारी या नौसैनिक अगर कोरोना वायरस के लक्षण पाएं जाते हैं तो उसे तुरंत बाकी क्रू से अलग कर आईसोलेशन-क्यूबिक्ल में रखा जाए.

एडवाइजरी के मुताबिक, बिना देर किए संदिग्ध नौसैनिक को हेलीकॉप्टर के जरिए नजदीक के बंदरगाह पहुंचा दिए जाएं. जिससे कोरोना वायरस किसी भी हालत में युद्धपोत पर ना फैल सके.

आपको बता दें कि इस समय भारतीय नौसेना के 15 युद्धपोत अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में हैं जो समुद्री-मार्ग की सुरक्षा और तेल के टैंकर्स को एस्कॉर्ट करने से लेकर एंटी-पायरेसी पैट्रोलिंग कर रहे हैं. इन युद्धपोत पर करीब चार हजार अधिकारी और नौसैनिक तैनात हैं.

नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने खुद एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्होनें सभी को सोशल-डिस्टेंशिंग का पालन करने का आहवान किया है. हालांकि उन्होनें खुद माना कि पनडुब्बी में ये कर पाना थोड़ा मुश्किल है लेकिन एहतियात जरूर बरती जाए.

गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिका के विमानवाहक युद्धपोत, यूएसएस रूजवेल्ट को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया है. इसपर तैनात 400 से भी ज्यादा अमेरिकी नौसैनिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं.

इस घटना के बाद एयरक्राफ्ट कैरियर के कैप्टन को बर्खास्त कर दिया गया है और अमेरिकी नौसैना के कार्यवाहक सचिव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अमेरिकी नौसैना के एक और युद्धपोत पर कोरोना वायरस फैलने की खबर है.

'न्यूजवीक' मैगजीन की ताजा रिपोर्ट की मानें तो अमेरिका के 150 सैन्य-अड्डे ऐसे हैं जहां कोरोना वायरस फैल चुका है. कोरोना संक्रमित ये मिलिट्री बेस अमेरिका के 41 अलग अलग राज्यों में फैले हुए हैं.

माना जा रहा है कि अमेरिका के सभी न्युक्लिर-बेस पर कोविड-19 का प्रकोप फैल चुका है. खुद अमेरिकी सरकार ने माना है कि अबतक करीब 3000 सैनिक कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं (इनमें से बड़ी तादाद में नौसैनिक शामिल हैं).

यही वजह है कि भारतीय नौसेना ने अपने नॉन-मेडिकल स्टाफ को भी बैटल-फील्ड नर्सिंग अस्सिटेंट की ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी है.

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget