एक्सप्लोरर

COVID: भारत की पहली ओमिक्रॉन-स्पेसिफिक बूस्टर वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर की मंजूरी, जानें जेमकोवैक-ओएम क्यों है खास

GEMCOVAC-OM Vaccine: जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड ने जेमकोवैक-ओएम नामक वैक्सीन विकसित की है, जिसे देश की पहली ओमिक्रॉन-स्पेसिफिक बूस्टर वैक्सीन के रूप में जाना जा रहा है.

Omicron-Specific Booster Vaccine: भारत के औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने पुणे स्थित जेनोवा बायोफार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (Gennova Biopharmaceuticals Ltd) की ओर से विकसित ओमिक्रॉन-स्पेसिफिक बूस्टर वैक्सीन जेमकोवैक-ओएम (GEMCOVAC-OM) के लिए इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति दे दी है.

कंपनी ने दावा किया कि जेमकोवैक-ओएम कोविड-19 के खिलाफ पहली बूस्टर वैक्सीन है जिसे कोविड-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ भारत में विकसित किया गया है. इस वैक्सीन को जेनोवा बायोफार्मास्यूटिकल्स ने 'मिशन कोविड सुरक्षा' के तहत डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (DBT) के सहयोग से विकसित किया है.

यह एमआरएनए-आधारित वैक्सीन है, जिसे स्वदेशी प्लेटफॉर्म तकनीक का इस्तेमाल करके विकसित किया गया है. जेमकोवैक-ओएम को वे लोग बूस्टर डोज के तौर पर ले सकेंगे, जिन्होंने कोविशील्ड या कोवैक्सिन की दो खुराकें ली हुई हैं. 

थर्मोस्टेबल वैक्सीन है जेमकोवैक-ओएम

जेमकोवैक-ओएम एक थर्मोस्टेबल वैक्सीन है. इसका मतलब है कि इसे अल्ट्रा कोल्ड चेन इन्फ्रास्ट्रक्चर की जरूरत नहीं है जोकि एमआरएनए आधारित अन्य स्वीकृत वैक्सीन के लिए जरूरी होता है. इसी वजह से यह वैक्सीन पूरे भारत में सुलभ होगी.

यह भी कहा गया कि टीका दो से आठ डिग्री सेल्सियस के ताप पर स्थिर रहता है. यह एक इंट्राडर्मल टीका है जिसको एक सूई रहित उपकरण से दिया जाता है जिसे ‘ट्रोपिस’ कहते हैं. ‘ट्रोपिस’ का विकास अमेरिकी कंपनी फार्मा जेट ने किया है. इंट्राडर्मल तरीके से खुराक दिए जाने के कारण यह महत्वूर्ण रूप से हायर इम्यून रिस्पॉन्स देता है.  

जेनोवा बॉयोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के सीईओ ने ये कहा

एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेनोवा बॉयोफार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड के सीईओ संजय सिंह ने कहा कि क्लिनीकल परीक्षण के दौरान बूस्टर टीका ने करीब 3000 लोगों में जबरदस्त प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया प्रदर्शित की है. यह परीक्षण 13 शहरों के 20 केंद्रों पर किया गया. उन्होंने कहा कि परीक्षण के दौरान टीका सुरक्षित साबित हुआ जिसके कारण एक भी दुष्प्रभाव का मामला नहीं मिला, जबकि इसकी गुणवत्ता भी शानदार रही.

विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने की तारीफ

जेमकोवैक-ओएम को डीसीजीआई की मंजूरी मिलने पर विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, ''स्वदेशी एमआरएनए प्लेटफॉर्म तकनीक के निर्माण के जरिये प्रौद्योगिकी संचालित उद्यमिता को सक्षम करना, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के अपने मिशन को फिर से पूरा करने पर मुझे बहुत गर्व है. हमने हमेशा प्रधानमंत्री के आत्मानिर्भरता के दृष्टिकोण के अनुरूप भविष्य के लिए तैयार टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म के निर्माण की दिशा में तकनीकी-संचालित इनोवेशन समर्थन किया है.''

यह भी पढ़ें- Heatwave: भीषण गर्मी और लू से हो रही मौतों को लेकर केंद्र अलर्ट, यूपी-बिहार भेजी जाएगी एक्सपर्ट्स की टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget