एक्सप्लोरर

COVID 19: पिछले 24 घंटे में आए 1076 नए मामले, ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी | राज्यवार आंकड़े

COVID 19: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शाम के करीब साढ़े पांच बजे कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1076 नए मामले आए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है.

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटे में 1076 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है. शाम के करीब साढ़े पांच बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 13835 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 452 लोगों की मौत हुई है. 1767 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं.

इससे पहले करीब चार बजे मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन से पहले कोविड-19 के मामलों की दोगुना दर तीन दिन थी, पिछले सात दिन के आंकड़े से पता चलता है कि यह दर अब 6.2 दिन है (मतलब पहले हर तीसरे दिन मामले दोगुने हो रहे थे जबकि पिछले सात दिनों में हर 6.1 दिनों में दोगुने हो रहे हैं.).

उन्होंने बताया कि 5 लाख एंटीबॉडी टेस्ट किट वैसे जिलों में वितरित की जा रही हैं जहां ज़्यादा मामले आए हैं. एंटीबॉडी और आरएनए आधारित वैक्सीन पर हम काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि दवाई के विकास की भी कोशिश की जा रही है लेकिन अभी तक कोई ऐसी दवा नहीं मिली है. लव अग्रवाल ने कहा,''देश में 1919 अस्पतालों में केवल कोविड-19 के मरीजों का इलाज हो रहा है. इनमें 1.73 लाख आइसोलेशन बेड्स हैं. 21,800 आईसीयू बेड्स तैयार हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए अब तक 3,19,400 लोगों की जांच हुई है और 28,340 जांच बृहस्पतिवार को हुई.

राज्यवार पढ़ें आंकड़े राज्यों की बात करें तो सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं. यहां 3205 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं. इनमें से 300 लोग ठीक हुए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है. आंध्र प्रदेश में 572, अंडमान निकोबार में 11, अरुणाचल प्रदेश में एक, असम में 35, बिहार में 83, चंडीगढ़ में 21, छत्तीसगढ़ में 36, दिल्ली में 1640, गोवा में 7, गुजरात में 1021, हरियाणा में 205, हिमाचल प्रदेश में 35, जम्मू-कश्मीर में 314, झारखंड में 29, कर्नाटक में 353, केरल में 395, लद्दाख में 18, मध्य प्रदेश में 1308, मणिपुर में 2, मेघालय में 9, मिजोरम में एक, ओडिशा में 60, पुडुचेरी में 7, पंजाब में 186, राजस्थान में 1131, तमिलनाडु में 1267, तेलंगाना में 743, त्रिपुरा में 2, उत्तराखंड में 37, उत्तर प्रदेश में 846 और पश्चमि बंगाल में 255 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

पीएम मोदी ने RBI की तारीफ में कहा, रिजर्व बैंक के एलान से छोटे कारोबार, गरीबों और किसानों को मदद मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget