एक्सप्लोरर

Covid-19: भारत में तेजी से घट रहे कोरोना के नए केस! चीन, जापान समेत दुनियाभर में कोहराम

Corona Cases Update: जापान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं. पिछले सात दिनों में जापान में 1 मिलियन से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए.

India Covid-19 Cases: दुनियाभर में नवंबर की शुरुआत से कोविड-19 (Covid-19) के मामले लगतार बढ़ रहे हैं, लेकिन भारत (India) में इसकी संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है. रविवार को खत्म हुए हफ्ते में देश में सिर्फ 12 मौत दर्ज की गईं, जिनमें तीन दिनों में जीरो मौत भी शामिल है. मार्च 2020 के बाद दैनिक कोविड मौतों की संख्या सबसे कम है. 

भारत में बीते हफ्ते कोरोना मामलों की संख्या 1103 दर्ज की गई. देश में साल 2020 में जब पहला राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया था उस हफ्ते 736 नए मामलों का पता चला था, जिसके बाद के हफ्ते में यह संख्या बढ़कर 3154 हो गई. इसकी तुलना में पिछले सप्ताह (12-18 दिसंबर) में कोरोना मामलों में 19 फीसदी की गिरावट देखी गई है. पिछले हफ्ते जिन 12 मौतों की सूचना दी गई थी वे 16-22 मार्च 2020 के बाद से दर्ज की गई सबसे कम मौतें थीं. 

दूसरे देशों में लगातार बढ़ रहे मामले

वहीं एशिया, यूरोप और अन्य देशों में हाल के हफ्तों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है. Worldometers.info के अनुसार, 2 नवंबर के बाद से कोरोना को लेकर वैश्विक मामलों में सात दिनों का औसत बढ़ रहा है. दुनियाभर में कोरोना के 3.3 लाख मामले दर्ज किए गए थे. 18 दिसंबर तक यह आंकड़ा 55 फीसदी बढ़कर 5.1 लाख हो गया था. हालांकि, इस अवधि के दौरान इसके ग्राफ में कुछ समय के लिए मामूली गिरावट दर्ज जरूर की गई.

चीन में कथित तौर पर प्रतिबंधों में ढील के बाद वैश्विक एजेंसियों को चिंता को बढ़ा दिया है. चीन की आधिकारिक कोविड मामलों संख्या में 8 दिसंबर से गिरावट और 7 दिसंबर के बाद से कोई मौत नहीं हुई है.

किस देश में कोरोना मामलों में सबसे ज्यादा उछाल?

वर्तमान में, जापान में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं. कोविड संख्या को ट्रैक करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार, पिछले सात दिनों में जापान में 1 मिलियन से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए हैं. जापान में पिछले सात दिनों में कोरोना के नए मामलों में 23% की बढ़ोतरी को दर्शाता है. हफ्ते के दौरान जापान में 19% की बढ़ोतरी के साथ 1600 से ज्यादा मौतें हुई हैं.

दक्षिण कोरिया ने पिछले हफ्ते 450000 से ज्यादा नए मामलों की सूचना दी, जो पिछले सात दिनों से 9 फीसदी ज्यादा है. पिछले सात दिनों में 1 लाख से ज्यादा नए संक्रमणों की सूचना देने वाले देशों में ब्राजील, जर्मनी (जिसमें अक्टूबर में भी बड़ी बढ़ोतरी देखी गई थी), हांगकांग और ताइवान के नाम शामिल हैं. वहीं, फ़्रांस (3.9 लाख) और अमेरिका (2.5 लाख) में कोरोना मामलों की संख्या बड़ी बनी हुई है, हालांकि वर्तमान में वहां संक्रमण कम हो रहा है.

इसे भी पढ़ेंः-

Rajasthan Politics: राहुल गांधी ने गहलोत-पायलट के साथ 1 घंटे तक अकेले की मीटिंग, क्या मिटा पाएंगे सियासी दूरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
स्वदेशी S-400 मिसाइल से थर-थर कांपेगा चीन-पाकिस्तान, माता सीता के हथियार के नाम पर ‘कुशा’ रखा गया नाम
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?
‘उनकी मांगें सुनीं, फिर करेंगे बात’, सीजेपी के साथ 2 घंटे की बैठक के बाद जानें और क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
Embed widget