एक्सप्लोरर

COVID-19: अरविंद केजरीवाल की प्रवासी मजदूरों से अपील- पैदल ना निकलें, ट्रेन के इंतजाम के लिए हो रही है कोशिश

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी भी प्रवासी मजदूर मजबूरी में दिल्ली छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे हैं. हम ट्रेन का इंतजाम कर रहे हैं. आप पैदल घर न जाएं.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मद्देनजर जारी लॉकडाउन तीन में भी प्रवासी मजदूरों का पलायन जारी है. अब इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवासी मजदूरों से अपील की है कि वह पैदल ना निकलें. उन्होंने कहा है कि प्रवासी मजदूरों के लिए ट्रेन का इंतजाम हो रहा है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अभी भी प्रवासी मजदूर मजबूरी में दिल्ली छोड़कर जाने की कोशिश कर रहे हैं. ये लोग पैदल निकल रहे हैं, बिना कुछ खाए किलोमीटरों तक चलते हैं जो ठीक नहीं है. उन्होंने कहा, "मेरी दिल्ली में प्रवासी निवासियों से निवेदन है कि हमने आपके खाने का इंतजाम कर रखा है, फिर भी आप जाना चाहते हैं तो उसके लिए हम केंद्र सरकार से और राज्य सरकारों से ट्रैन के लिए बात कर रहे हैं."

अरविंद केजरीवाल ने कहा मजदूरों को पैदल जाते देखकर ऐसा लग रहा है कि सारा सिस्टम फेल हो गया. सारी सरकारें फेल हो गई हैं. केजरीवाल ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार मजदूरों से विनती करती है कि ऐसे न जाएं सरकार उनके जाने का प्रबंध कर रही है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में करीब 7 हजार कोरोना पॉजिटिव केस हैं. इसमें से 1500 लोग हॉस्पिटल में हैं. इसमें से सिर्फ 27 ही वेंटिलेटर पर हैं. उन्होंने बताया कि ज्यादा केस माइल्ड लक्षण या बिना लक्षण वाले हैं. उन्होंने कहा,'' "लगभग 75% केसेस या तो माइल्ड हैं या तो asymptomatic हैं. ऐसे केसेस का इलाज हमारी टीम अब सीधा उनके घर पे जा कर रही है. अगर उनके घर पे सुविधा है तो उन्हें वहीं क्वॉरंटीन किया जा रहा है.''

उन्होंने आगे कहा,'' "हमने कल आदेश निकाल कर राजीव गांधी सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल को कोविड हॉस्पिटल डिक्लेअर किया है. उसे 2-3 फाइव स्टार होटल के साथ जोड़ दिया है. अगर हमारा कोई भी कोविड वॉरियर डॉक्टर ,नर्स, टीचर कोरोना से संक्रमित होता है तो उसका वहां इलाज किया जाएगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget