एक्सप्लोरर

Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मुद्दे पर कोर्ट ने केंद्र, दिल्ली सरकार से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, दिल्ली सरकार, महिला आयोग को नोटिस भेज कर जवाब तलब किया है.

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने उस याचिका पर शनिवार को केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा जिसमें कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा और बाल उत्पीड़न को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया गया है.

न्यायमूर्ति जे आर मिढा और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दिल्ली सरकार के साथ-साथ महिला आयोगों को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा.

दोनों पक्षों की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए वकीलों ने कहा कि केंद्र, दिल्ली सरकार और महिला आयोगों को अदालत ने नोटिस जारी किया है. हालांकि, विस्तृत आदेश अभी हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होना बाकी है.

एनजीओ ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ ह्यूमन राइट्स, लिबर्टीज एंड सोशल जस्टिस ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के बाद देश में घरेलू हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं और अदालत को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए.

पीठ ने अपने आदेश में यह भी कहा कि एनजीओ द्वारा उठाए गए मुद्दे की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जानी चाहिए और सुनवाई की अगली तारीख 24 अप्रैल को रिपोर्ट सौंपी जानी चाहिए.

एनजीओ ने अपनी याचिका में कहा है कि घरेलू हिंसा और बाल उत्पीड़न की घटनाएं न सिर्फ भारत में, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका जैसे देशों में भी बढ़ी हैं और रिपोर्ट से पता चलता है कि कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के बाद से घरेलू हिंसा की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है.

ये भी पढ़ें

Corona Latest Update: देश में 15 हजार के पार पहुंचे संक्रमित मरीज, अबतक 507 लोगों की मौत | राज्यवार आंकड़े संक्रमण के प्रभाव से बचाने के लिए लोगों पर दवाइयों का छिड़काव हानिकारक- स्वास्थ्य मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी

Embed widget