एक्सप्लोरर

देश के सबसे बड़े डोमेस्टिक क्रूज ने मुंबई से गोवा तक का 'ऐतिहासिक' सफर किया पूरा

कोंकण जलमार्ग से गुजरते हुए इस आलीशान 'अंगरिया' क्रूज का ये ऐतिहासिक सफर रहा. गेट वे ऑफ इंडिया के सामने से गुजरते हुए इस क्रूज पर लेजर शो का आयोजन किया गया.

नई दिल्ली:  देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज ने मुंबई से गोवा तक का समुद्री सफर पूरा कर लिया है. 20 अक्टूबर को केंद्रीय जलमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने इस जहाज को मुंबई के टर्मिनल से फ्लैग ऑफ किया था. कोंकण जलमार्ग से गुजरते हुए इस आलीशान 'अंगरिया' क्रूज का ये ऐतिहासिक सफर रहा. गेट वे ऑफ इंडिया के सामने से गुजरते हुए इस क्रूज पर लेजर शो का आयोजन किया गया था.

यह जहाज 20 अक्टूबर शाम 5 बजे मुंबई से चली और अगले दिन सुबह 8 बजे गोवा पहुची. इस जहाज में 450 पैसेंजर्स एकसाथ सफर कर सकते हैं और उनकी सेवा में 100 से अधिक का क्रू जहाज पर मौजूद रहेंगे.

कैसा रहा सफर

यह दो दिन का सफर क्रूज पर लोगों के लिए ऐतिहासिक रहा और इस दौरान बहुत सी बाते खास रही.  ऐसी ही एक खास बात जुड़ी थी इस जहाज पर सुबह कोर्ट मैरिज करके आए मुंबई के एक कपल से जिनके लिए क्रूज पर खास डेस्टिनेशन वेडिंग की तैयारियां की गई थी. मरीन एक्ट के अनुसार शिप के कैप्टन को शादी कराने के विशेष अधिकार प्राप्त होता है. इसी अधिकार के तहत क्रूज पर परबित और सायली ने धूमधाम से शादी मनाई. शादी के बाद क्रूज पर मौजूद डिस्कोथेक में जोरदार पार्टी चली. 'मलंग' बैंड के हाय वोल्टेज परफॉर्मेंस और कोकटेल्स-मोकटेल्स के साथ सभी लोगों ने खूब एन्जॉय किया.

अगले दिन सूबह लोगों को ब्रेकफास्ट मिला जिसमें वेज-नॉन वेज दोनों तरह का खाना था. ऑमलेट से लेकर फ्रूट जूस तक सब कुछ मौजूद था. क्रूज दोपहर 2 बजे के करीब गोवा के वास्को जेटी पहुंची जहां उसका खास बैंड के साथ स्वागत किया गया.

क्या है जहाज में खास

इस जहाज पर पहुंचते ही रिसेप्शन लॉबी में मराठा नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी आंग्रे की बड़ी तस्वीर लगाई गई है जिनके नाम पर इस जहाज का नाम 'अंगरिया' रखा गया है. यह जहाज 131 मीटर लंबी है. इसमें 104 कमरे हैं. इस क्रूज में 2 रेस्टोरेंट हैं और इस पर 24 घंटे खुले रहने वाली कॉफी शॉप भी है. ऐसा माना जा रहा है देश के पहले डोमेस्टिक क्रूज समुद्री पर्यटन को नए आयाम पर ले जानेवाला साबित होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा
पेपर लीक पर सख्त कानून और नशा मुक्त भारत पर जोर, पीयूष गोयल ने विपक्ष को घेरा

वीडियोज

Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
सभी बेरोजगारों को सरकार देगी 2500 रुपये? जान लें योजना का पूरा सच
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget