एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस: वर्ल्ड बैंक ने किया भारत को अतिरिक्त 1 बिलियन डॉलर मदद देने का एलान

वर्ल्ड बैंक ने भारत को अतिरिक्त 1 बिलियन डॉलर मदद देने का एलान किया है.वर्ल्ड बैंक की तरफ से दो चरणों में मदद दी जाएगी.

नई दिल्ली: वर्ल्ड बैंक के बोर्ड ऑफ एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने भारत के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर्स की अतिरिक्त सहायता का एलान किया है. ये सहायता भारत में गरीब मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए चलाए जा रहे राहत कार्यों के लिए दी गई है.

इससे पहले वर्ल्ड बैंक ने पिछले महीने भारत के लिए 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर मदद का एलान किया था. आज की गई मदद के एलान के बाद वर्ल्ड बैंक की तरफ से भारत को दी जाने वाली कुल मदद दो बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है.

वर्ल्ड बैंक की तरफ से ये मदद दो चरणों में दी जाएगी. 2020 में सहायता के तौर पर भारत को 750 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स मदद के तौर पर दिए जाएंगे और फिर 2021 वित्तीय वर्ष में दूसरे चरण में बाकी के 250 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स भारत को मिलेंगे.

इससे पहले एशियन डेवलेपमेंट बैंक (ADB) ने कोरोना से मदद के लिए भारत को 1.5 अरब डॉलर का पैकेज देने का एलान किया था. न्यू डेवलपमेंट बैंक भी भारत को एक अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता राशि देने का एलान कर चुका है.

बता दें कि भारत सरकार कोरोना पर नियंत्रण के साथ साथ लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए प्रयास कर रही है. सरकार की कोशिश अर्थव्यवस्था को गति देने की है. वर्ल्ड बैंक की ओर से मिली राशि इस दिशा में मदद करेगी. सरकार ने एक लाख सत्तर हजार करोड़ के गरीब कल्याण पैकेज का एलान किया था.

ये भी पढ़ें-

कोरोना वायरस: अमेरिका में 30 लाख लोग और हुए बेरोजगार, छंटनी जारी रहने की आशंका

यूपी: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब केमिस्ट को हर दिन बताना होगा खांसी, जुकाम, बुखार की कितनी दवाएं बेची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget