एक्सप्लोरर

COVID 19: सीरम इंस्टीट्यूट का वैक्सीन तीसरे फेज में पहुंचा, भारत में पांच वैक्सीन ट्रायल में

नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने बताया कि भारत में पांच वैक्सीन ट्रायल में हैं. सीरम इंस्टीट्यूट का वैक्सीन ट्रायल के तीसरे फेज में है.

नई दिल्ली: देश में अब कोरोना वैक्सीन का इंतजार है. इस बीच नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि कम से कम भारत में पांच वैक्सीन ट्रायल में हैं. इसमें से दो तीसरे फेज के ट्रायल में हैं. उन्होंने कहा कि सीरम इंस्टीट्यूट का वैक्सीन तीसरे फेज में है.

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में कंटेनमेंट जोन वाले इलाके में घर-घर सर्वे किया जाएगा. यह दूसरे कमजोर जोन में भी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके लिए सात से आठ हजार टीमें लगाई जाएंगी.

वीके पॉल ने कहा कि दिल्ली में अब 3500 आईसीयू बेड्स उपलब्ध हैं. इसे अगले पांच दिनों में बढ़ाकर छह हजार किया जाएगा. सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड अस्पताल में 537 नए आईसीयू बेड्स जोड़े जाएंगे. दिल्ली में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए उठाये जाने वाले कदमों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाना, जांच क्षमता दोगुनी करना और आरटी-पीसीआर और आरएटी जांचों का सही अनुपात रखना शामिल हैं.

इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जानकारी दी कि देश में अब तक कोविड-19 के लिए 12.65 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है, संक्रमण की दर कम होकर 7.01 फीसदी हो गई है. सरकार ने यह भी बताया कि संक्रमण से प्रति दस लाख आबादी पर मृत्यु के मामलों में भारत दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में शामिल है.

सरकार ने बताया कि पिछले सप्ताह रोजाना औसत 46 हजा 701 संक्रमित स्वस्थ हुए. वहीं इसी अवधि में संक्रमण के रोजाना 40 हजार 365 नए मामले सामने आए है. देश में कोविड-19 के कुल उपचाराधीन मरीजों में से 76.6 फीसदी रोगी महाराष्ट्र, दिल्ली, केरल और पश्चिम बंगाल समेत दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में है.

इसके साथ ही कहा गया कि चुनाव, दुर्गा पूजा, दिवाली का असर आने वाले सप्ताहों में देखने को मिल सकता है. हमें नये मामलों पर बहुत सावधानी से नजर रखनी होगी. आईसीएमआर, सरकारी प्रयोगशालाएं एक दिन में 10 हजार अधिक जांच करेंगी. 10 चल प्रयोगशालाएं भी होंगी, हम अनुसंधान संस्थानों की क्षमता का भी उपयोग करेंगे.

आतंकवाद, कोरोना वैक्सीन, आत्मनिर्भर भारत... जानिए ब्रिक्स सम्मेलन में क्या-क्या बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget