एक्सप्लोरर

केन्द्रीय पुलिस बलों में कोरोना की चपेट में आए 36 हज़ार से ज्यादा जवान, अब तक 128 ने गंवाई जान

आंकड़ों के अनुसार आईटीबीपी में संक्रमण के 3,845 मामले सामने आए हैं, वहीं एसएसबी में 3,684, एनडीआरएफ में 514 और एनएसजी में 250 मामले सामने आए हैं.

नई दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले केन्द्रीय पुलिस बलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 36 हजार के आंकड़े को पार कर गए हैं और इस घातक वायरस से 128 जवानों की मौत हुई है. ये मामले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) से जुड़े हैं।

नए आंकड़ों के अनुसार इन बलों में अब तक संक्रमण के 36,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें 6,646 मरीज़ों का इलाज चल रहा है और बाकी मामलों में जवान ठीक हो चुके हैं. बीएसएफ देश की सीमा की रक्षा करने वाला सबसे बड़ा बल है और इसमें लगभग 2.5 लाख कर्मी हैं. इसमें अब तक संक्रमण के 10,636 मामले सामने आए हैं. इसके बाद सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ में संक्रमण के 10,602 और सीआईएसएफ में 6,466 मामले सामने आए हैं.

आंकड़ों के अनुसार आईटीबीपी में संक्रमण के 3,845 मामले सामने आए हैं, वहीं एसएसबी में 3,684, एनडीआरएफ में 514 और एनएसजी में 250 मामले सामने आए हैं. इन बलों में 128 जवानों ने संक्रमण से जान गंवाई है. इनमें सीआरपीएफ में 52, बीएसएफ में 29, सीआईएसएफ में 28 और आईटीबीपी तथा एसएसबी में नौ-नौ जवानों की संक्रमण से मौत हुई है.

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो लोग भी छुट्टी से लौट रहे हैं, उन्हें अनिवार्य क्वॉरन्टीन में भेजा जा रहा है और संक्रमित कर्मियों को डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सील दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
आपका मुंह नहीं खुलता, कोई सील दिया क्या? अमित शाह पर खरगे का बड़ा हमला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?
पीएम मोदी कर रहे CCS की बड़ी बैठक, NSA डोभाल भी मौजूद, क्या है प्लान?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget