एक्सप्लोरर

क्या देश में है रेमडेसिविर दवा की कमी? जानिए केंद्र सरकार ने इसको लेकर क्या जवाब दिया है

हाल के दिनों में कई जगहों से रेमडेसिविर की किल्लत की खबरें आई हैं. इसको लेकर नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा कि फिलहाल रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच रेमडेसिविर दवाई की मांग में भी इज़ाफा हुआ है. हालांकि अब केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में रेमडेसिविर दवा की कोई कमी नहीं है. साथ ही सरकार ने कहा है कि रेमडेसिविर केवल अस्पताल में भर्ती ऑक्सीजन पर आश्रित मरीजों के लिए है, घर पर इलाज में इसका इस्तेमाल नहीं होगा.

नीति आयोग के स्वास्थ्य सदस्य डॉक्टर वीके पॉल ने कहा, "घर पर इलाज के दौरान रेमडेसिविर के इस्तेमाल का सवाल ही नहीं. इसकी ज़रूरत उनको है जिनको अस्पताल में भर्ती करने और ऑक्सीजन लगाने की ज़रूरत पड़ती है. केमिस्ट की दुकानों से इसकी खरीद नहीं की जाएगी."

हाल के दिनों में कई जगहों से रेमडेसिविर की किल्लत की खबरें आई हैं. इसको लेकर वीके पॉल ने कहा, "फिलहाल रेमडेसिविर की कोई कमी नहीं है. हम डॉक्टरों से अस्पतालों में भर्ती कोविड-19 के मरीजों के उपचार में तार्किक तरीके से इसका इस्तेमाल करने की अपील करते हैं."

 

केंद्र ने लगा दी है निर्यात पर रोक

आपको बता दें कि देश में बढ़ती मांग के चलते केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए रेमडेसिविर दवा के निर्यात पर रोक लगा दी है. केंद्र सरकार ने देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच 11 अप्रैल को ये फैसला लिया.

 

पिछले 24 घंटों में आए 1 लाख 61 हज़ार से ज्यादा केस

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 1 लाख 61 हज़ार 736 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 879 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है. भारत मे 16 राज्यों में पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 24 घंटों में सामने आए नए केस और संक्रमण से मौत सबसे ज्यादा है. वहीं, एक्टिव केस भी सबसे ज्यादा इन्हीं तीनो राज्य में है. 

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1 करोड़ 36 लाख 89 हज़ार 453 हो गई है. जिसमें से 1 लाख 71 हज़ार 58 लोगों की मौत हुई है. वहीं देश में कुल एक्टिव केस भी बढ़कर 12 लाख 64 हज़ार 698 हो गए हैं जोकि कुल संक्रमितों का 9.24% है. 

कोरोना के कहर के बीच विदेश में बनी वैक्सीन को लेकर सरकार ने उठाया यह बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
SIR पर घमासान के बीच खरगे के बयान से बवाल, बीजेपी बोली- माफी मांगें, प्रदर्शन का भी ऐलान
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’
राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget