एक्सप्लोरर

Coronavirus: पीएम मोदी ने तैयारियों की समीक्षा की, कहा- घबराने की जरूरत नहीं, लोगों को दी ये सलाह

पीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने इसके साथ ही कुछ सुझाव भी जारी किए. पीएम मोदी ने कहा कि अपने हाथ को बार-बार धोएं. अपनी आंखों, नाक औऱ मुंह को छूने से बचें.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने देश की राजधानी दिल्ली में दस्तक दे दी है. सोमवार को दिल्ली में एक मामला सामने आया. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर की गई तैयारियों की व्यापक समीक्षा की. पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''COVID-19 नोवल कोरोनवायरस पर तैयारियों के बारे में व्यापक समीक्षा की. अलग-अलग मंत्रालय और राज्य मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग से लेकर शीघ्र चिकित्सा सुविधा मुहैया करा रहे हैं.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा, ''घबराने की जरूरत नहीं है. हमें एक साथ काम करने की जरूरत है, आत्म-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छोटे और महत्वपूर्ण उपाय करना चाहिए.''

प्रधानमंत्री ने एहतियाती तौर पर कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है. इसमें उन्होंने कहा कि अपने हाथों को बार-बार धोएं. एक दूसरे से दूरी बनाए रखें. अपनी आंखों, नाक औऱ मुंह को छूने से बचें. श्वसन स्वच्छता का अभ्यास करें- जब आप खांसते या छींकते हैं तो अपने मुंह और नाक को अपने हाथों या टिशू से ढंके. यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें. इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत रहें और अपने डॉक्टर की तरफ से दी गई सलाह का पालन करें.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत के 24*7 हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 पर कॉल सकते हैं. इसके अलावा nocov2019@gmail.com पर मेल भी कर सकते हैं.

ट्रैवल संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है

बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर ट्रैवल संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है. सभी रेगुलर वीजा धारक या ई वीजा धारक (जापान और दक्षिण कोरिया) सहित इटली, ईरान, दक्षिण कोरिया, जापान के जिन नागरिकों को 3 मार्च या इससे पहले जारी हुआ है और जो भारत में नहीं आए हैं उनको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget