एक्सप्लोरर

शराब, मांसाहार या सर्दी-गर्मी का कोरोना वायरस से कोई वास्ता नहीं: एम्स डॉयरेक्टर

Coronavirus: डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस को इंसानों से इंसानों में फैलने वाला संक्रमण बताया है. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए नहीं फैलता है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस एक ऐसा संक्रमण है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के शरीर में प्रवेश करता है. मांसाहारी भोजन जैसे चिकन-मटन के सेवन से इसका संक्रमण किसी व्यक्ति में प्रवेश नहीं करता है. दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने यह जानकारी दी. डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कोरोना वायरस को इंसानों से इंसानों में फैलने वाला संक्रमण बताया है.

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, "कोरोना वायरस इंसान से इंसान को होने वाला संक्रमण है. पशुओं अथवा मांसाहार से इसके संक्रमण का फैलाव नहीं होता है. सामान्य स्वास्थ्य कारणों को ध्यान में रखते हुए हालांकि किसी भी प्रकार के मीट, चिकन, फिश आदि को खाने से पहले अच्छी तरह पका लेना चाहिए."

कोरोना वायरस को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि गर्मी अधिक होने पर यह वायरस स्वयं समाप्त हो जाएगा. गुलेरिया ने इस तथ्य से भी इनकार किया है. डॉ गुलेरिया ने कहा, "कोरोनावायरस का प्रकोप सिंगापुर जैसे गर्म देश और स्वीडन एवं यूरोप के ठंडे देशों दोनों जगह फैल रहा है."

उन्होंने कहा, "कोरोना वायरस का संक्रमण हवा के जरिए नहीं फैलता है. यह संक्रमण कोरोना वायरस से प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आने पर किसी दूसरे व्यक्ति को प्रभावित करता है. संक्रमित व्यक्ति यदि किसी सोसायटी में रह रहा है, तो ऐसी स्थिति में जब तक वहां रहने वाले अन्य व्यक्ति संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में नहीं आता, तब तक इस संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं है."

उन्होंने बताया, कोई पदार्थ खाने जैसे कि लौंग इत्यादि के सेवन से भी कोरोनावायरस न तो ठीक होता है, न ही इसके संक्रमण से बचा जा सकता है. शराब के सेवन की भ्रांतियों को भी दूर करते हुए डॉ. गुलेरिया ने कहा, "शराब पीने या न पीने से कोरोना वायरस के संक्रमण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. यह भ्रांति बिल्कुल गलत है कि अल्कोहल के सेवन से कोरोनावायरस नहीं होता है."

एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया के मुताबिक, सही तरीके से हाथ धोने पर कोरोना वायरस से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा, "कहीं भी बाहर से आते ही हाथ अच्छी तरह साबुन से साफ किए जाने चाहिए."

डॉ. गुलेरिया के मुताबिक, "हाथ धोने और स्वच्छ रहने पर कोरोना वायरस के खतरे को टाला जा सकता है. ऐसी स्थिति में जब आपके पास साबुन उपलब्ध नहीं है अथवा आप यात्रा कर रहे हैं, तब सेनिटाइजर का इस्तेमाल हाथ साफ रखने के लिए किया जा सकता है."

ये भी पढ़ें:

Coronavirus से संक्रमित मरीजों की संख्या 84 हुई, अब तक 10 लोगों को इलाज के बाद मिली छुट्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK ने दिखाया ठेंगा, इंडिया गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
बंगाल हार के बाद पहली बार दिल्ली में ममता, DMK का ठेंगा, गठबंधन की बैठक में कौन-कौन होगा शामिल?
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
‘अभिषेक बनर्जी के लिए खड़े होकर ताली बजाना...’, TMC के बागी MLA ऋतव्रत बनर्जी ने खोले राज
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
बॉर्डर पर अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, अमित शाह लॉन्च करेंगे नया 'डिजिटल सिस्टम', यात्रियों और कार्गो को मिलेगी एंड-टू-एंड सुविधा
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’
CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 16 मंत्रियों को दी बड़ी जिम्मेदारी, असम के 35 जिलों का बनाया ‘गार्जियन’

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget