एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में दिख रहा पाबंदियों का असर, आज आए कोरोना के 48,401 नए केस, 572 मरीज़ों की मौत

महाराष्ट्र में फिलहाल 6 लाख 15 हज़ार 783 कोरोना के एक्टिव मरीज़ हैं यानी जिनका इलाज जारी है. राज्य में अब कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 44 लाख 7 हज़ार 818 हो गई है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की सुनामी झेल रहे महाराष्ट्र में अब नए मामलों में थोड़ी गिरावट देखी जा रही है. आज राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 48,401 नए संक्रमण के मामले दर्ज हुए और इतने ही वक्त में 572 लोगों की मौत हुई. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटों के दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 60,226 रही.

महाराष्ट्र में फिलहाल 6 लाख 15 हज़ार 783 कोरोना के एक्टिव मरीज़ हैं यानी जिनका इलाज जारी है. राज्य में अब कोरोना से रिकवर होने वालों की संख्या 44 लाख 7 हज़ार 818 हो गई है. कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अब 75,849 हो गया है. 

 

पिछले कुछ दिनों की क्या है स्थिति?

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार को 53,605 नए मामले सामने आए थे, जबकि इतने ही वक्त में 82,266 कोरोना मरीज़ इस बीमारी से ठीक हुए. इस दौरान राज्य में 864 कोरोना मरीजों की मौत हुई. 6 मई को राज्य में कोरोना संक्रमण के 62194 नए मामले दर्ज हुए थे और 853 मरीजों की जान चली गई थी. इससे पहले बुधवार को सर्वाधिक 920 मरीजों की मौत हुई थी और 57640 नए मामलों की पुष्टि हुई थी और 57,006 लोग रिकवर हुए. इससे पहले मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 51,880 नए मामले सामने आए थे और 891 मरीजों की मौत हो गई थी.

 

मुंबई में भी गिर रहा संक्रमण का ग्राफ

मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 2403 नए कोरोना मरीज़ों की पुष्टि हुई है. इस दौरान शहर में  68 और मरीज़ों ने दम तोड़ दिया. मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान 3375 कोरोना मरीज़ इस बीमारी को हराकर ठीक हुए हैं.

नए केसों के साथ अब मंबई में कोरोना का कुल आंकड़ा  6 लाख 76 हज़ार 475 तक पहुंच गया है., जबकि मृतकों की संख्या अब 13,817 हो गई है. मुंबई में कोरोना संक्रमण से ठीक होने वालों की तादाद अब 6 लाख 13 हज़ार 418 हो गई है. फिलहाल यहां 47,416 एक्टिव मरीज़ हैं, यानी जिनका इलाज किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget