एक्सप्लोरर

Coronavirus: क्या कोविड के लक्षण होने के बाद भी आ रही नेगेटिव रिपोर्ट? जानिए क्या है इसकी वजह?

भारत ने एक दिन में 3 लाख से ज्यादा कोविड मरीजों का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं लगातार इन आंकड़ों में इजाफा हो रहा है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि मरीजों में लक्षण होने के बावजूद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है.

कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मच गया है. यही नहीं लगातार बढ़ते मरीजों की संख्या ने देश में गंभीर समस्या खड़ी कर दी है. अब अस्पतालों में ना तो बेड खाली है और ना ऑक्सीजन सिलेंडर मिल रहे हैं. वहीं अब जानकारी मिल रही है कि कोविड टेस्ट के दौरान जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है उनमें भी इसके लक्षण देखने को मिल रहे हैं.

क्या कोविड के लक्षण के बावजूद रही नेगेटिव रिपोर्ट?

कोविड के लक्षण होने पर भी रिपोर्ट का नेगेटिव आना टेस्ट के दौरान हो रही लापरवाही को दर्शाता है. कहीं ना कहीं कोविड केस में लगातार इजाफा गलत रिपोर्ट आने का नतीजा है. जिसकी वजह से समय पर इलाज नहीं हो पा रहा है.

माना जा रहा है आरटी पीसीआर टेस्ट को बेस्ट

हैरानी की बात है कि जब कोविड की जांच करने के लिए आरटी पीसीआर टेस्ट को सबसे बेस्ट माना गया है फिर भी लोगों को गलत रिपोर्ट मिल रही है. दरअसल इसकी वजह ये है कि कोई भी टेस्ट 100% सटीक नहीं होते हैं. वहीं और भी बहुत सारी वजहों के चलते किसी व्यक्ति को गलत रिपोर्ट मिल जाती है.

गलत रिपोर्ट मिलने के परिणाम

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान इस समय गलत रिपोर्ट मिलना बेहद खतरनाक हो सकता है. इतना ही नहीं ये संभावित रूप से इलाज में देरी की वजह बन सकता है. वो भी तब जब अस्पताल से लेकर ऑक्सीजन की कमी पूरे देश में बनी हुई है. गलत रिपोर्ट से सही समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत भी हो सकती है.

गलत रिपोर्ट मिलने की वजह

विशेषज्ञों के मुताबिक जांच में हुई गलती एक गलत या झूठी रिपोर्ट को जन्म देती है. दरअसल अब कोविड की दूसरी लहर के चलते ज्यादा संख्या में लोग अपना कोविड टेस्ट करा रहे हैं, जिसकी वजह से ज्यादा भीड़ होने पर सैंपल लेने में अक्सर गलती हो जाती है और फिर टेस्ट रिपोर्ट गलत मिलती है. कई बार जांच के लिए स्वाब के सैंपल भी सही तरह से न लिए जाने पर भी हमें गलत रिपोर्ट मिलती है.

नेगेटिव रिपोर्ट आने पर भी कोविड के लक्षण दिखने पर क्या करना चाहिए?

अगर किसी व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है पर उसमें कोविड के लक्षण देखने को मिल रहे हैं तो उसे खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए. फिर 3-4 दिन के बाद फिर से जांच करानी चाहिए और कोविड के नियमों के तहत मास्क पहने रहना चाहिए साथ ही लोगों से दूरी बना कर रखनी चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः

किसानों का आंदोलन खत्म करने से इनकार, दिल्ली- हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ बॉर्डर बंद रहेंगे

कोराना संकट: डोभाल से बातचीत के बाद अमेरिका ने वैक्सीन उत्पादन के लिए कच्चा माल उपलब्ध करवाने पर सहमति जताई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
तमिलनाडु सरकार पर आरोप लगाते हुए अपनी ही पार्टी को लताड़ गए एमके स्टालिन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget