एक्सप्लोरर

Coronavirus: हिमाचल में फिर डराने लगे कोरोना के बढ़ते मामले, एक्टिव केस 2 हजार के पार, कांगड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित

Himachal Pradesh Corona: हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले (Covid-19 Active Cases) बढ़कर 2043 तक पहुंच गए हैं. जून महीने की शुरुआत में हिमाचल में एक्टिव मामले घटकर महज 42 रह गए थे.

Coronavirus in Himachal Pradesh: भारत में कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा है. इस बीच हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस (Coronavirus) के आंकड़े एक बार फिर डराने लगे हैं. यहां भी कोविड-19 (Covid-19) के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 438 पॉजिटिव मामले (Covid-19 Positive) सामने आये हैं, जबकि संक्रिमित 2 मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4128 तक पहुंच गया है.

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के एक्टिव मामले (Covid-19 Active Cases) बढ़कर 2043 तक पहुंच गए हैं. जून महीने की शुरुआत में एक वक़्त ऐसा भी था जब हिमाचल में एक्टिव मामले घटकर महज 42 रह गए थे. 

हिमाचल के कौन-कौन से इलाके अधिक प्रभावित?

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले कांगड़ा में 481 और चंबा में 408 दर्ज किए गए हैं. इसके अलावा शिमला में 265, मंडी में 204, सिरमौर 142, कुल्लू में 132 केस सामने आए हैं. इसके साथ ही हमीरपुर में 116, सोलन में 106, बिलासपुर 79, ऊना में 50, किनोर 42 जबकि लाहौल स्पीति में 18 एक्टिव मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान 3660 नमूने जांच के लिए गए हैं, जिनमें से 438 पॉजिटिव पाए गए.

सीएम ने कोरोना को लेकर जताई चिंता

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी प्रदेश में लगातार बढ़ते मामलों पर चिंता जाहिर की है. सीएम ने ये भी कहा कि भले ही कोविड-19 के मामलों में वृद्धि हो रही है, लेकिन अस्पताल में दाख़िल होने का आंकड़ा बहुत कम है. सरकार लगातार इस पर नज़र रखे हुए है. कैबिनेट में भी इसको लेकर चर्चा हुई है. बढ़ते मामलों के बीच ढिलाई नहीं बरती जा सकती. उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने की दिशा में काम किया जा रहा है. 

हिमाचल में कितने लोगों को दी गई वैक्सीन?

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) ने आगे कहा कि जहां पर मामले आ रहे है वहां क्लस्टर बनाकर रोकथाम की जा रही है. वैसे भी जब तक केंद्र सरकार से कोरोना (Corona) को लेकर नए दिशा निर्देश नहीं आ जाते, राज्य सरकार कोविड पर बंदिशें लगाने की नहीं सोचेगी. हिमाचल प्रदेश के लिए राहत की बात ये है कि राज्य दोनों वैक्सीन (Vaccine) लगाने वाला पहला राज्य है. यहां अधिकतर लोगों को दोनों डोज लग चुकी है. जबकि करीब 5 लाख लोगों को Precaution डोज़ भी लगाई जा चुकी है. अब 18 जुलाई से Precaution डोज़ निशुल्क कर दी गई है, ऐसे में हिमाचल इसकी तैयारियों में जुट गया है.

ये भी पढ़ें:

India COVID-19 Cases: देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले, पिछले 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस - 56 लोगों की मौत

Amaranath Yatra: बादल फटने के बाद आज से फिर शुरू अमरनाथ यात्रा, नया जत्था पहलगाम पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
CJP प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, की ये मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष का हंगामा
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज
दिल्ली: 600 करोड़ के हेल्थ स्कैम में एक्शन, ED ने मांगे खरीद के दस्तावेज
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget