एक्सप्लोरर

विशेष: 2020 में तो किया रोने पर मजबूर लेकिन क्या 2021 में भी रहेगा कोरोना वायरस

क्या सच में 2019 में चुपके से चला कातिल कोरोना 2020 की दहलीज को पार कर 2021 में भी दस्तक दे जाएगा?

नई दिल्ली: 2019 के अंत में शुरू हुआ कोरोना वायरस, 2020 को लाचार और बीमार बनाने के बाद क्या साल 2021 को भी अपनी आगोश में ले लेगा? क्या 2020 में लाखों लोगों की जान लेने वाला कोरोना वायरस 2021 में भी मौत का तांडव करता रहेगा? क्या 2020 में अब तक 50 लाख से ज्यादा लोगों को बीमार बना चुका कोरोना क्या 2021 में भी लोगों को लाचार और बीमार बनाता रहेगा? क्या अब दुनिया की कोई ताकत अब कोरोना को नहीं रोक पाएगी. अमेरिका, चीन, इजराइल, इटली में बन रही दवाई बेसअर रह जाएगी और क्या 2020 में लोगों को घरों कैद कर देने वाला कोरोना, 2021 में भी लोगों को दुर्दिन दिखाएगा?

क्या सच में 2019 में चुपके से चला कातिल कोरोना 2020 की दहलीज को पार कर 2021 में भी दस्तक दे जाएगा? ये आशंका रूपी सवाल इसलिए जन्मे हैं क्योंकि जो सुपर पावर अमेरिका आज कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा परेशान है, जो सबसे ज्यादा तेज़ी से कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार करने में लगा है, उस अमेरिका के रक्षा विभाग के मुख्यालय पेंटागन की एक रिपोर्ट के कुछ दस्तावेज लीक हुए हैं जिसमें अमेरिकी सेना के मुख्यालय पेंटागन की तरफ से दो दावे किए गए हैं. पहला दावा है कोरोना वायरस 2020 ही नहीं बल्कि अगले साल 2021 की गर्मियों तक रहने वाला है और दूसरा दावा है अगले एक साल तक कोरोना वायरस की कोई भी वैक्सीन तैयार नहीं हो पाएगी. 2021 में जून के बाद ही वैक्सीन आने की उम्मीद है. साथ ही पेंटागन ने ये अंदेशा जताया है कि जहां भी वायरस का असर कम हुआ वहां वायरस फिर से लौट कर लोगों को शिकार बनाएगा, लोगों को बीमार बनाएगा और सीधे शब्दों में कहें तो 2021 के जून-जुलाई से पहले कोरोना वायरस कहीं नहीं जाएगा, कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा.

विशेष: 2020 में तो किया रोने पर मजबूर लेकिन क्या 2021 में भी रहेगा कोरोना वायरस

पेंटागन के लीक दस्तावेज की मानें तो अब तक अमेरिका की तरफ से दवा बनाने का जो भी दावा किया गया क्या वो सारे दावे और वादे खोखले निकल जाएंगे. क्या सितंबर से दिसंबर के बीच दवा आने की दुआ पूरी नहीं हो पाएगी क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप ने तो मार्च महीने में ही कोरोना वायरस को चाइनीज वायरस करार देते हुए वैक्सीन के ट्रायल का एलान कर दिया था और ट्रंप के इस ऐलान के बाद माना यही जा रहा था कि 2020 के अंत तक कोरोना की काट रखने वाला कोई ना कोई टीका तो तैयार कर ही लिया जाएगा. खबर ये भी आई अमेरिकी सरकार अपने मुल्क को बचाने के लिए, वैक्सीन बनाने के लिए परमाणु वैज्ञानिकों तक की मदद ले रही है और भारतीय वैज्ञानिक भी उनका साथ दे रहे. ऐसे में सबसे पहले दवा बनाकर अमेरिका एक बार फिर से अपने सुपर पावर होने का अहसास दुनिया को करा देगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने डंके की चोट पर दावा भी यही किया 2020 के अंत तक कोरोना से बचाने वाली दवा इंसानों के हाथ में होगी, कोरोना से बची जानें साथ में होंगी. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे पर अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन की लीक हुई रिपोर्ट ने कटघरे में खड़ा दिया है, क्योंकि पेंटागन की रिपोर्ट कहती है कि 2021 के जून-जुलाई तक कोई भी कोरोना का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा, कोरोना फैलता रहेगा और दुनिया के किसी ना किसी कोने में विस्तार करता रहेगा. इससे लड़ने के लिए अमेरिका अपनी सेना को भी तैयार करने में जुट गया है और शायद इसीलिए देश में 94 हजार से ज्यादा मौत और 15 लाख से ज्यादा लोगों के संक्रमित होने के बाद अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीकी सेना के सामने लंबा रास्ता है और सेना को दोबारा अपने अहम मिशन में जुटना चाहिए. सेना के जवानों को कोरोना के दोबारा फैलने को लेकर पूरी तरह तैयार रहना होगा, हालांकि कोरोना की वैक्सीन को लेकर अमेरिका में कुछ पॉजिटिव रिजल्ट सामने आए हैं, लेकिन फिर भी कब तक ये वैक्सीन तैयार हो कर बाजार में आएगी, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

विशेष: 2020 में तो किया रोने पर मजबूर लेकिन क्या 2021 में भी रहेगा कोरोना वायरस

क्या ये मान लिया जाए कि कोरोना 2020 ही नहीं 2021 में भी हजारों-लाखों की जान ले जाएगा? क्या ये मान लें कि इस साल के भीतर कोरोना का कोई इलाज नहीं मिल पाएगा क्योंकि अब तक अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वर भी बदले-बदले से लग रहे हैं. ट्रंप एक तरफ कहते हैं, उन्हें वैक्सीन के ट्रायल पर भरोसा है तो दूसरी तरफ कहते हैं वायरस बिना वैक्सीन के ही चला जाएगा और ऐसा कहने के पीछे तर्क यही है कि इससे पहले भी जो खतरनाक वायरस आए वो एक लंबी समयावधी के बाद खुद-खुद समाप्त हो गया या उनकी वैक्सीन तैयार कर ली गई है, मसलन 1918 के अंत में खतरनाक संक्रामक बीमारी स्पेनिश फ्लू आया था.

विशेष: 2020 में तो किया रोने पर मजबूर लेकिन क्या 2021 में भी रहेगा कोरोना वायरस

स्पेनिश फ्लू ने पूरी दुनिया में करीब 6 करोड़ से ज्यादा लोगों की जान ली जिनमें से करीब 1 करोड़ 80 लाख मौतें हिंदुस्तान में हुई थीं लेकिन 1920 के अंतर से पहले करीब डेढ़ साल बाद स्पेनिश फ्लू दुनिया से चला गया और उसी को ध्यान में रखते हुए ये दावा किया जा रहा है कि वक्त के साथ कोरोना वायरस भी कमजोर पड़ जाएगा और वैक्सीन बनने से पहले इंसानों की इम्यूनिटी कोरोना को हरा देगी. मजबूत इन्यूनिटी के लोग ना सिर्फ कोरोना को मात देंगे, बल्कि उनसे संक्रमण भी नहीं फैलेगा. जब ऐसे लोगों की इम्यूनिटी मजबूत होती जाएगी, कोरोना वायरस भी स्पेनिश फ्लू की तरह खुद खत्म हो जाएगा लेकिन सवाल फिर वही कि उसमें, कितना वक्त लगेगा? इसके जवाब में पेंटागन की रिपोर्ट कहती है कि कम से कम 2021 के जून-जुलाई तक का वक्त तो लग ही जाएगा और शायद इसीलिए अब दुनिया के तमाम मुल्क और संस्थान खुद को उस लिहाज से तैयार भी करने लगे हैं.

विशेष: 2020 में तो किया रोने पर मजबूर लेकिन क्या 2021 में भी रहेगा कोरोना वायरस

ब्रिटेन की मशहूर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में सारे लेक्चर 2021 की गर्मियों तक ऑनलाइन होंगे. ओलंपिक को भी जुलाई 2021 तक टाला गया है. उम्मीद है कि जुलाई 2021 तक हालात ठीक हो जाएगा लेकिन जुलाई 2021 तो अभी 1 साल 2 महीने दूर है और कोरोना ने जब इतने कम वक्त में इतनी तबाही मचाई है, 1 साल के वक्त में तो ना जाने क्या ही कर देगा? ब्रिटेन के वैज्ञानिक भारत और अमेरिका समेत 16 देशों की स्थिति पर रिसर्च के बाद ये बताया है कि दुनिया को कोरोना काल में चलने के लिए लोगों की जान और नौकरियां दोनों बचाने के लिए 2021-22 तक 80 दिन का फॉर्मूला अपनाना होगा. देशों को 50 दिन लॉकडाउन करना होगा और 30 दिन लॉकडाउन में ढील देनी होगी जिससे संक्रमण भी कम फैलेगा और मंदी की वजह से नौकरियां भी नहीं जाएगी, दुनिया लड़खड़ाएगी जरूर लेकिन रुकेगी नहीं, चलती जाएगी, जीतती जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा, सिद्धारमैया की मौजूदगी रही खास
शपथ ग्रहण से पहले दिल्ली पहुंचे डीके शिवकुमार, राहुल-खरगे संग नई कैबिनेट पर की चर्चा, सिद्धारमैया की मौजूदगी रही खास
Explained: दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए 'डक कर्व' और सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
दिन में बिजली सस्ती और रात में 14 रुपए यूनिट तक महंगी क्यों? समझिए सोलर एनर्जी का दिलचस्प खेल
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला
मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, CBSE के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi की सास का घटिया ड्रामा! रोके से किया दूर, अब Dhruv सिखाएगा सबक!
बॉलीवुड न्यूज़: 😯'कॉकटेल 2' का ट्रेलर आउट, दिखेगा प्यार, दोस्ती और हार्टब्रेक का तड़का!
Mumbai में ताबड़तोड़ Bulldozer Action, दरगाह बना निशाना | Goregaon Bulldozer Action | Mumbai Police
Signature Case: Bengal चुनाव हार के बाद बिखर रही है TMC? | Abhisekh Banerjee | Breaking | Mamata
Signature Case: Mamata Banerjee के लिए 13 विधायक बने मुसिबत? | TMC | Abhisekh Banerjee | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज
क्या अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात के बाद मान गए अन्नामलाई? इस्तीफे की खबर को उनकी टीम ने किया खारिज
Ghaziabad Surya Murder Case: सूर्या हत्याकांड के 2 और आरोपी गिरफ्तार, असद को चाकू देने वाले फरहान को पीलीभीत से दबोचा
सूर्या हत्याकांड के 2 और आरोपी गिरफ्तार, असद को चाकू देने वाले फरहान को पीलीभीत से दबोचा
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन, इन 11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका!
Cocktail 2 Trailer Out: रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गया शाहिद-कृति और रश्मिका का लव ट्रायंगल
रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर, छा गई शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
ईरान वॉर के बीच इस महीने से लगने जा रही तेल में भीषण आग, होर्मुज खुला तो जानें क्या होंगे आगे हालात
Explained: FIFA वर्ल्ड कप का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
FIFA का दुनियाभर में शोर लेकिन में भारत में सन्नाटा! भारतीयों के खून में क्यों दौड़ता क्रिकेट?
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
इमारतें धराशायी, जिंदगी का नामोनिशां नहीं...इजरायल के हवाई हमलों में दक्षिणी लेबनान में तबाही, सहमे लोग बोले- हमारा कोई ठिकाना नहीं
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
शिया मुस्लिमों पर पाबंदियां क्यों लगा रही अफगानिस्तान की तालिबान सरकार, किस बैन से क्या असर?
Embed widget