एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases In India: आज फिर 9 हजार के पार कोरोना के मामले, 26 लोगों की मौत, 60 हजार के करीब पहुंचे एक्टिव केस

Coronavirus Cases in India: भारत ने 9,355 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए हैं, जबकि एक्टिव केस घटकर 57,410 रह गए हैं. आज बीते दिन से 274 मामले कम रिपोर्ट हुए हैं.

Coronavirus Cases in India: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार (27 अप्रैल) को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत ने पिछले 24 घंटों कोरोना के 9,355 नए मामले दर्ज किए. वहीं, 26 नई मौतों के बाद देश में अब तक कोविड से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई है. हालांकि, आज मामले बीते दिन से कम सामने आए हैं. 

बीते दिन बुधवार (26 अप्रैल) को देश में कोरोना के 9,629 मामले सामने आए थे. वहीं, 29 लोगों की कोरोना से मौत हो गई थी, जिसमें अकेले केरल के 10 मरीज शामिल थे. आज के जारी आंकड़ों के बाद भारत में एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 57,410 हो गई है. दैनिक सकारात्मकता दर 4.08 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 5.36 प्रतिशत दर्ज की गई है. 

वैक्सीनेशन की स्थिति

कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों की बात करें तो अब तक कुल देश में चार करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है, जिसके बाद ये आंकड़ा बढ़कर 4,43,35,977 पहुंच गया है. अब तक कुल 220,66,54,444 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. इसमें पिछले 24 घंटे में 4,358 लोगों को वैक्सीन लगाई गई. वहीं, कोविड मामलों की कुल संख्या 4.49 करोड़ पहुंच गई है.

इन राज्यों में कैसे हैं कोरोना के हालात 

  • राजधानी दिल्ली में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,36,196 हो गई है.बीते दिन 1040 नए मामले सामने आए थे. यहां फिलहाल 4708 एक्टिव केस हैं और कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,36,196 हो गई है. 
  • राजस्थान (Rajasthan) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से  तीन और लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा एक दिन में कोविड-19 के 498 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह जानकारी राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग ने दी है.
  • देश भर में हुई 26 मौतों के आंकड़ों में अकेले केरल में 6 मौतें दर्ज की गई है. बीते दिन भी कुल 29 मौतों में से 10 मौतें केरल में रिकॉर्ड हुई थी. 
  • वहीं, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 627 नए कोविड मामले सामने आए, जिनमें बुलंदशहर में एक मौत दर्ज की गई. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में पॉजिटिविटी रेट 1.63 प्रतिशत है. 

ये भी पढ़ें: 

Suicide Case: फोन पर पति से हुआ झगड़ा, घर छोड़ निकली प्रेग्नेंट महिला, फिर बीच किनारे मिली लाश, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'कांग्रेस ने देश विरोधी फैसला लिया'
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Xप्लेन: कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? जानें 1937 का सच और पटेल तक इतिहास
कांग्रेस वंदे मातरम् के दो ही छंद क्यों गाएगी? 1937 का सच और पटेल तक इतिहास

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget