एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: देश में आज कोरोना के मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटों में 6561 केस दर्ज, 142 की मौत

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 561 नए केस सामने आए हैं और 142 लोगों की मौत हो गई. कल  7554 मामले और 223 मौतें दर्ज की गई थीं.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 561 नए केस सामने आए हैं और 142 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल  7554 मामले और 223 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 85 हजार 680 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 14 हजार 947 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 77 हजार 152 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 14 हजार 388 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 53 हजार 620 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

23 महीने बाद महाराष्ट्र में नहीं हुई एक भी मौत

महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार अब थम गई है. हर दिन राज्य में कोरोना के आंकड़े में कमी यहां के लोगों को राहत दे रही है. सबसे ज्यादा राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोविड से एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है. महाराष्ट्र में 1 अप्रैल 2020 के बाद यह पहली बार हुआ है जब राज्य में कोविड से एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई हो. राज्य में पिछले 24 घंटे में आए 544 नए केस के बाद राज्य में अब कुल मामले 78.66 लाख हो गए हैं.

दिल्ली में 325 नए मामले सामने आए, एक की मौत

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 325 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 0.81 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब 18,60,561 हो गई है जबकि मृतकों की तादाद 26,127 तक पहुंच गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन में 40,284 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 344 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 0.80 प्रतिशत रही थी. इसके अलावा संक्रमण के चलते चार लोगों की मौत हुई थी.

अबतक करीब 178 करोड़ खुराक दी गईं

Coronavirus Cases Today: देश में आज कोरोना के मामलों में गिरावट, पिछले 24 घंटों में 6561 केस दर्ज, 142 की मौत

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 21 लाख 83 हजार 967 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 2 लाख 63 हजार 222 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,02,54,328) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें-

रूस का आखिर क्यों निशाना बना खारकीव? जानें यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर का क्या है इतिहास

CM योगी ने आजमगढ़ को बताया अपराधियों का घर, समझिए- यहां अखिलेश यादव के लिए क्या है असल चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
CJP Protest LIVE: 'सरकार के साथ बातचीत सिर्फ जंतर-मंतर पर होगी', अभिजीत दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA सांसदों का प्रोटेस्ट
LIVE: 'सरकार से बात सिर्फ जंतर-मंतर पर', दीपके की दो टूक; राहुल गांधी के खिलाफ NDA का प्रोटेस्ट
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के 16 मेट्रो स्टेशन बंद करने के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन
'मोदी पूरी दिल्ली को बंद करने को तैयार, लेकिन...', DMRC के ऐलान पर अभिजीत दीपके का रिएक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'भाईजान हैं रियल दबंग'
स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के सपोर्ट में सलमान खान ने उठाई आवाज तो खुश हुए फैंस, बोले- 'रियल दबंग'
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget