एक्सप्लोरर

Coronavirus Cases Today: कोरोना के नए मामलों में आज मामूली बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 2568 केस दर्ज

Coronavirus Cases Today in India: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 568 नए केस सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत हो गई. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के नए मामलों में आज मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 568 नए केस सामने आए हैं और 97 लोगों की मौत (Covid Deaths) हो गई. कल कोरोना के 2 हजार 503 केस दर्ज किए गए थे और 27 लोगों की मौत हुई थी. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 33 हजार 917 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 4 हजार 722 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 33 हजार 917 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 974 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 24 लाख 46 हजार 171 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में 136 नए मामले, किसी मरीज की मौत नहीं

राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 136 नए मामले सामने आए और बीते 24 घंटे के दौरान महामारी से किसी मरीज की मौत नहीं हुई. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण की दर 0.56 प्रतिशत दर्ज की गई है. संक्रमण के नये मामलों के बाद दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,63,070 हो गयी है. दिल्ली में अब तक कोविड-19 के कारण 26,141 लोगों की मौत हो चुकी है. राष्ट्रीय राजधानी में अभी उपचाराधीन मरीजों की संख्या 693 है.

अबतक 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की 180 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी हैं. कल 19 लाख 64 हजार 423 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 180 करोड़ 40 लाख 28 हजार 891 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,13,62,834) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

Coronavirus Cases Today: कोरोना के नए मामलों में आज मामूली बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटों में 2568 केस दर्ज

चीन में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

चीन में कोरोना के 5,280 नए मामले दर्ज़ हुए, जो महामारी की शुरुआत के बाद से सबसे ज़्यादा है. सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला प्रांत जिलिन है. नए उछाल की वजह से कम से कम 10 शहरों और काउंटियों को बंद किया गया है, इसमें शेन्झेन का टेक हब है, जिसमें 1.7 करोड़ घर हैं.

यह भी पढ़ें-

चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद कपिल सिब्बल का बड़ा हमला, कहा- गांधी परिवार किसी और को मौका दे, नेतृत्व छोड़े

Ukraine Russia War: यूक्रेन से भारतीयों की सुरक्षित वापसी का मामला, आज राज्यसभा में बयान देंगे विदेश मंत्री जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
राहुल गांधी के धरने के बाद झुकी सरकार, पैलेट गन मामले में दर्ज FIR
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
‘हम डर नहीं, भरोसे की सरकार...’, सिलीगुड़ी में तीन नए कानूनों पर बोले अमित शाह
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget