एक्सप्लोरर

Corona Cases In India: अलर्ट! 146 दिनों में आए सबसे ज्यादा कोरोना केस, 24 घंटे में 6 लोगों की मौत, पढ़ें ताजा कोविड अपडेट

Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. साथ ही पिछले 24 घंटों में कुल 1,19,560 कोविड टेस्ट किए गए हैं.

COVID-19: भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,590 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, जिसकी वजह से सक्रिय कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 8,601 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि यह 146 दिनों में दर्ज किए गए सबसे अधिक मामले हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. इनमें से तीन महाराष्ट्र से और एक-एक कर्नाटक, राजस्थान और उत्तराखंड से हैं.

इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वालों की संख्या 4,41,62,832 हो गई. मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक 24 घंटों में 910 लोग ठीक हुए हैं. इसके साथ ही ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 98.79 परसेंट है और  मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार डेली रिकवरी रेट 1.33 और वीकली रिकवरी रेट 1.23 परसेंट है.

वैक्सीन की 220.65 करोड़ खुराक जा चुकी हैं दी
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं. साथ ही पिछले 24 घंटों में कुल 1,19,560 कोविड टेस्ट किए गए और अब तक 92.08 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं. कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार (23 मार्च) को कहा कि ओमिक्रॉन का XBB.1.16 सबवैरिएंट देश में बढ़ते मामलों का कारण हो सकता है, लेकिन अभी हॉस्पिटल में एडमिट होने या फिर मरने वाले मामलों में कोई वृद्धि दर्ज नहीं की गई है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सलाह भी दी कि वे कोविड-19 से लड़ने के लिए टीकाकरण करवाएं और सावधानी बरतें. उन्होंने कहा कि हम कोरोना वायरस की तैयारियों को देखने के लिए एक और मॉक ड्रिल करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मामलों में वृद्धि के बीच कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार (22 मार्च) को एक उच्च स्तरीय बैठक की और सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों का भी जायजा लिया.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi Disqualified: राहुल की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, कानून का ये प्रावधान खत्म करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget