एक्सप्लोरर

Coronavirus Case Today: डरा रहा है कोरोना! महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और केरल में आए केस, जानें ताजा अपडेट

Corona Cases in India: भारत में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, खासकर महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात में. स्वास्थ्य विभाग निगरानी बढ़ा रहा है. मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद में भी मामले बढ़े हैं.

Coronavirus Case Today: भारत में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर से वृद्धि देखी जा रही है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात जैसे राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और एहतियाती उपायों को तेज कर दिया है. अभी तक किसी मरीज की मौत की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मुंबई, चेन्नई और अहमदाबाद जैसे शहरों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

हरियाणा में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए

हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में कोरोना वायरस संक्रमण के तीन मामले सामने आए हैं. एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. गुरुग्राम से दो और फरीदाबाद से एक मामला सामने आया है.

गुजरात में कोरोना के 15 नए मामले

गुजरात में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जो वायरस अभी फैल रहा है, वह ज्यादा खतरनाक नहीं है. सभी मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा रहा है. स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी 15 मरीजों में कोरोना का JN.1 वेरिएंट मिला है.  

ओडिशा में ढाई साल बाद कोरोना का नया मामला

ओडिशा में करीब ढाई साल के अंतराल के बाद कोविड-19 का एक नया मामला सामने आया है. फिलहाल मरीज की हालत स्थिर है. एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सचिव एस अश्वथी ने कहा, "मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन चिंता की बात यह है कि संक्रमित व्यक्ति को कई अन्य बीमारियां भी हैं."

केरल में अब तक आए कोरोना के 182 मामले

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बुधवार को बताया कि मई में अब तक राज्य में कोविड-19 के 182 मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा मामले कोट्टायम जिले (57) में सामने आए, जबकि एर्नाकुलम और तिरुवनंतपुरम में क्रमशः 34 और 30 मामले सामने आए.

महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कितने मामले दर्ज?

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित होने के 26 मामलों की पुष्टि हुई, जिन्हें मिलाकर इस साल अबतक 132 मामले सामने आ चुके हैं.

विशाखापत्तनम में मिला कोरोना पॉजिटिव केस 

विशाखापत्तनम में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने की जानकारी सामने आई है. यहां मडिलापलेम की एक विवाहित महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. डॉक्टरों ने उसके पति और बच्चों की भी आरटी-पीसीआर जांच की है. डॉक्टरों ने उन्हें एक सप्ताह तक घर में ही क्वारंटीन रहने की सलाह दी है. सरकार ने आस-पास के सभी निवासियों के लिए कोरोना जांच के आदेश दिए हैं.

ये भी पढ़ें-

असदुद्दीन ओवैसी ने वक्फ संशोधन कानून पर अब ये क्या कह दिया, 'सभी मस्जिदों पर...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget