एक्सप्लोरर

Coronavirus: जे पी नड्डा का एलान- केंद्रीय राहत कोष में एक महीने की सैलरी देंगे सभी बीजेपी सांसद और विधायक

जे पी नड्डा ने बताया कि बीजेपी के सभी सांसद और विधायक एक महीने का वेतन और भत्ते केंद्रीय राहत कोष में देंगे.

नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को घोषणा की कि कोरोना वायरस की रोकथाम से जुड़े सरकार के कार्यो में मदद के लिये पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक माह का वेतन और भत्ते केंद्रीय राहत कोष में देंगे. नड्डा ने यह भी बताया कि बीजेपी के सभी सांसद अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपय केंद्रीय सहायता कोष में देंगे.

नड्डा ने अपने ट्वीट में कहा, ''कोविड-19 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद और विधायक अपने एक माह का मानदेय/ वेतन केंद्रीय राहत कोष में दान करेंगे.'' उन्होंने कहा कि इसका उपयोग वायरस की रोकथाम और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में किया जायेगा.

बीजेपी अध्यक्ष ने एक और ट्वीट में कहा कि ''सभी भाजपा सांसद Covid-19 वायरस की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों में मदद करने के लिए अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपय केंद्रीय सहायता कोष में देंगे.''

इससे पहले, बीजेपी अध्यक्ष ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मुम्बई, दिल्ली के करीब 40 हजार कार्यकर्ताओं से आडियो/ वीडियो संवाद में कहा था कि विषम परिस्थितियों में जो भी लोग पैदल ही अपने घरों के लिए निकल पड़े हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु पार्टी कार्यकर्ता स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं. पार्टी कार्यकर्ता उनकी सुरक्षा और भोजन का भी उचित प्रबंध करें. गौरतलब है कि बीजेपी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को पांच करोड़ जरूरमंद लोगों को भोजन सुलभ कराने को कहा है.

देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 935 हुई

बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अबतक कुल 935 लोग जानलेवा कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. 24 घंटे में 149 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 19 लोगों की अबतक मौत हुई है. हालांकि 84 लोग ठीक भी हुए हैं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: अपनी ही सरकार पर भड़के संजय निरुपम, कहा- टीवी पर रोज़ प्रवचन देने से लोगों का पेट नहीं भरता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
पूर्व अग्निवीरों के लिए गुडन्यूज! SSB भर्ती में हुआ ये बड़ा बदलाव
Parliament Monsoon Session LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'बच्चे पुलिस को पीटने नहीं आए थे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget