एक्सप्लोरर

कोविड-19 का बढ़ता खतरा, मुंबई के सभी प्राइवेट अस्पतालों में सोमवार से लगेगा कोरोना का टीका

महाराष्ट्र में रविवार को रिकॉर्ड 63,294 नए मामले सामने आए हैं जबकि 349 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद यहां पर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख 7 हजार 245 हो गई है.

मुंबई: मुंबई के सभी प्राइवेट अस्पतालों में सोमवार से कोराना का टीका लगेगा. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से बेकाबू हो चुका है. यहां पर रविवार को रिकॉर्ड 63,294 नए मामले सामने आए हैं जबकि 349 लोगों की मौत हो गई. इसके बाद यहां पर कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 34 लाख 7 हजार 245 हो गई है. मौत का आंकड़ा बढ़कर महाराष्ट्र में अब 57 हजार 987 हो चुका है जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 5 लाख 65 हजार 587 गई है.

इधर बढ़ते कोरोना के नए मामलों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार की शाम को कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक की. कोविड टास्क फोर्स ने दो हफ्ते के कड़े लॉकडाउन की सिफारिश की. अब उद्धव ठाकरे सोमवार की सुबह ग्यारह बजे राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ बैठक करेंगे.

इससे पहले महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संकेत दिया कि राज्य सरकार संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए 12 अप्रैल से 15 दिनों का लॉकडाउन लगा सकती है. सत्तारूढ़ महाविकास अघाड़ी के तीनों दलों और भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधियों की एक बैठक में उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार के लिए जाने वाले किसी भी निर्णय के लिए सभी दलों से सहयोग मांगा. पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस सहित उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया.

महाराष्ट्र के सभी जिलों में कोरोना की रोकथाम को लेकर सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाया है. वीकेंड पर लगाए गए लॉकडाउन को अब तक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है और मुंबई, पुणे, औरंगाबाद और नागपुर समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में सड़कें और बाजार सुने पड़े हैं. बहरहाल, राजधानी मुंबई के कुछ बाजारों समेत राज्य के कुछ स्थानों पर लोगों को एक ही जगह पर बड़ी संख्या में जमा होकर दूरी और अन्य नियमों को तोड़ते देखा गया. राज्य में पहला वीकेंड लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे शुरू हुआ और यह सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा ने लिखी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget