एक्सप्लोरर

Delhi Corona Updates: दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1032 नए मामले आए, संक्रमण दर 3.64 रही

Corona Updates: दिल्ली में फिलहाल कोरोना के कुल 4928 एक्टिव मरीज हैं. पिछले 24 घंटे में 1306 मरीज संक्रमण से उबरे हैं.

Delhi Corona Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1032 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत रही. किसी मरीज की मौत नहीं हुई है है. इतने ही समय में 1306 लोग संक्रमण से उबरे हैं. शहर में इस समय 4928 मरीजों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 28386 टेस्ट किए गए हैं.

बुधवार को दिल्ली में कोविड-19 के 970 मामले आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई थी जबकि संक्रमण दर 3.34 प्रतिशत दर्ज की गई थी. वहीं, इससे एक दिन पहले मंगलवार को दिल्ली में 4.38 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 1,118 नए मामले आए थे और एक व्यक्ति की मौत हुई.

 सोमवार को कोविड-19 के 799 नए मामले आए थे और तीन लोगों की मौत दर्ज की गई थी जो पिछले दो महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मौते थीं. सोमवार को संक्रमण दर 4.94 दर्ज की गई थी.

कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यह लंबे समय तक चलेगा और यह पूर्वानुमान लगाना कठिन है कि यह स्थिति कब तक जारी रहेगी.

महामारी विशेषज्ञ डॉ.चंद्रकांत लहरिया ने कहा, ‘‘ पिछले महीने त्योहारों का सत्र होने की वजह से हमने मामलों में वृद्धि देखी क्योंकि लोग स्वेच्छा से जांच करा रहे थे क्योंकि उनको यात्रा करनी थी. मेरा विचार है कि लोग इससे पहले जांच नहीं करा रहे थे, लेकिन अब मीडिया में मामलों में वृद्धि की खबर के बाद जांच करानी शुरू कर दी है. यह फेरबदल लंबे समय तक चलता रहेगा और यह लोगों के व्यवहार पर निर्भर करता है.’’

शालीमार बाग स्थित फोर्टिस अस्पताल में निदेशक और श्वास रोग विभाग के प्रमुख डॉ.विकास मौर्य ने कहा कि इस समय ओमीक्रोन और उसके उप स्वरूप से संक्रमण हो रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘जनवरी के महीने के दौरान बड़ी संख्या में लोग वायरस के संपर्क में आए. लोगों ने टीके और पूर्व में संक्रमण के चलते प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर ली है. अधिकतर मरीज वो हैं जो पूर्व में कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हुए थे. करीब 70 से 80 प्रतिशत मरीज हमारे पास ओपीडी के जरिये आ रहे हैं. अस्पताल में वे भर्ती हो रहे हैं जिनका पूर्व में संक्रमण का इतिहास नहीं रहा है.’’

Jammu Kashmir: बडगाम में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को ऑफिस में घुसकर मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget