गुजरात में बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप, आज आए 12,753 नए मामले
गुजरात (Gujarat) में कोरोना (Corona) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. आज प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 12,753 नए मामले सामने आए हैं.

गुजरात (Gujarat) में कोरोना (Corona) का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. सूबे में आज 12,753 नए मामले सामने आए जिसके बाद एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 70,374 पर पहुंच गया है. पिछले 24 घंटों में 5984 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जबकि इस दौरान पांच लोगों की मौत हो गई है. राज्य में अभी भी 95 मरीज गंभीर श्रेणी में वेंटिलेटर पर भर्ती हैं. वहीं अहमदाबाद शहर में 4340 मामले, सूरत में 2955 मामले, वडोदरा में 1207 मामले, राजकोट में 461 मामले सक्रिय हैं.
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अभी तक कुल 10,164 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं कुल 858455 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं. हालांकि ओमिक्रोन के कितने केस राज्य में हैं इसे लेकर सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है.
इससे पहले रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,150 नए मामले सामने आए थे. गुजरात स्वास्थ्य विभाग ने बताया था कि रविवार को आठ रोगियों की मौत हुई थी. वहीं शनिवार को संक्रमण के 9,177 मामले सामने आए थे और सात मरीजों की मौत हो गई थी. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को बताया गया था कि राज्य में कुल 8,52,471 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं.
बता दें कि जम्मू में आज कोरोना वायरस संक्रमण के 2,827 नए मामले सामने आए वहीं मध्य प्रदेश में संक्रमण के 6,970 नए मामले सामने आए. हिमाचल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 2,446 नए मामले आए हैं. अगर बात करें पश्चिम बंगाल की तो यहां कोरोना के 9,385 नए मामले सामने आए.
CM योगी का Akhilesh Yadav पर निशाना, टिकट बंटवारे को लेकर कही ये बड़ी बात























